यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again में 'चुलबुल पांडे' की काया पलट, कहीं अपसेट न हो जाए Salman Khan के फैंस
अजय देवगन स्टारर मूवी सिंघम अगेन (Singham Again) आज से बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के अलावा सलमा ...और पढ़ें

HighLights
- सिंघम अगेन में दिखी सलमान खान की झलक
- बदल गया चुलबुल पांडे का पूरा लुक
- दबंग 4 में इसी अंदाज में आ सकते हैं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) 1 नवंबर यानी आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साल की सबसे चर्चित फिल्म होने के नाते अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी को लेकर ऑडियंस में काफी जबरदस्त हाइप बना हुआ है। फिल्म के शुरुआत शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इसका एक मुख्य कारण फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो है।
लेकिन सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आने वाले सलमान की काया पूरी तरह से पलट है। उनके लुक और अंदाज को देखकर कहीं न कहीं फैंस अपसेट हो सकते हैं। हालांकि, इस दौरान दबंग 4 (Dabangg 4) का लेकर सुर्खियां तेज हैं।
सिंघम अगेन में ऐसे दिखे सलमान खान
कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन एक मल्टी स्टारर मूवी है, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। जबकि अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे कलाकार गेस्ट अपीयरेंस में मौजूद हैं। इसके बाद अंतिम सीन में सलमान खान की एंट्री से दर्शकों के रोमांच को और अधिक बढ़ाया गया है।
ये भी पढ़ें- Singham Again Review: कहानी की पिच पर फिसल गया 'सिंघम', एक्शन और मारधाड़ से भरी मल्टी स्टारर मूवी
(3).jpg)
लेकिन जिस अंदाज में सलमान सिंघम अगेन में दिखाई दिए हैं, वो पुराने वाले चुलबुल पांडे से बिल्कुल अलग हैं। वो मूंछ वाला स्वैग और चुलबुल का स्टाइल इस बार थोड़ा गायब रहा है। तस्वीरों को देखकर आप इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि चुलबुल पांडे में अब वो वाली बात नहीं नजर आ रही है। इसको देखकर यकीनन तौर पर सलमान के फैंस का दिल टूट सकता है।
खबरें और भी
A whole new style, a whole new #ChulbulPandey 🔥🔥🔥#SinghamAgain #SalmanKhan pic.twitter.com/2wo5jIvYtv
— Mohammed Sohail ♐ (@ItsSohailM) November 1, 2024
(1).jpg)
हालांकि, इस बात की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है कि रोहित शेट्टी दबंग फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त यानी दबंग 4 का निर्माण किया जा सकता है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
चुलबुल पांडे रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा
सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे अवतार में सलमान खान की एंट्री से ये साफ हो गया है कि दबंग 4 के डायरेक्शन की कमान रोहित शेट्टी संभाल सकते हैं। सलमान के छोटे भाई अरबाज खान मूवी के निर्माता के तौर पर पिछली 3 फ्रेंचाइजी की तरह एक्टिव रह सकते हैं।
LATEST: Megastar SALMAN KHAN in #SinghamAgain!🔥
Megastar #SalmanKhan @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/TrrhbFO6id
— ⋆ ᴀꜰʀɪᴅ ᴀꜱʜ (@afrid_ash_) November 1, 2024
हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं होगा कि दबंग 4 कब तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी शुरुआत कब कैसे होगी। मालूम हो कि दबंग फैंस के लिए ये एक गुड न्यूज है।
ये भी पढ़ें- Singham Again Twitter Review: सिनेमाघरों में दहाड़ रहा बाजीराव सिंघम, जान लें क्या है ऑडियंस का पहला रिएक्शन