Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉरेंस को बातचीत का ऑफर देने वाली Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का रहा है विवादों से पुराना नाता

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 01:11 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की मिल रही धमकियों के बीच कई सितारे इस मामले पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि जिनके पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा ...और पढ़ें

    विवादों से सोमी अली का पुराना नाता/ फोटो- Jagran Graphic
    विवादों से सोमी अली का पुराना नाता/ फोटो- Jagran Graphic

    HighLights

    1. सलमान पर कई विवादित बयान दे चुकी हैं सोमी अली
    2. सोनू निगम पर भी लगाया था धोखा देने का आरोप
    3. विवादों से हमेशा से जुड़ी रही हैं भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की जहां बात हो, वहां सोमी अली (Somy Ali Khan Controversy) का नाम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। कभी दबंग खान पर धोखा देने का आरोप लगाने वालीं अभिनेत्री को अब उनकी जान की चिंता सताने लगी है। सोमी अली ने बीते दिन ही एक पोस्ट करके गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से उनका नंबर मांगा था, ताकि वह उनसे बातचीत कर सके। उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी मेंशन किया था कि वह सलमान खान की जगह खुद राजस्थान जाकर मंदिर में पूजा करना चाहेंगी। 

    वैसे ये सलमान खान से जुड़ा पहला मामला नहीं है, जहां उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने रिएक्ट किया है। इससे पहले भी वह अपनी राय देती आई हैं और लाइमलाइट में बनी रही हैं। विवादों से तो उनका नाता काफी पुराना है। दबंग खान के अलावा कुछ और बॉलीवुड सितारे हैं, जो उनके निशाने पर रह चुके हैं। कौन हैं सोमी अली खान, कैसे सलमान से हुई उनकी पहली मुलाकात और कितनी फिल्मों में किया उन्होंने काम, सब जानेंगे, लेकिन सबसे पहले उनके विवादों पर एक नजर डालते हैं। 

    सलमान को बताया था औरतों को पीटने वाला 

    सलमान खान के खिलाफ साल 2022 में सोमी अली खान ने कई आरोप लगाए थे। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये भी दावा किया था कि जब वह सलमान खान के साथ थीं, तो उन्होंने उनका शोषण किया और साथ ही उनका सिगरेट से हाथ भी जला दिया था।

    यह भी पढ़ें: 'पहले वार अब प्यार', Salman Khan की जान की Ex गर्लफ्रेंड को सताई चिंता, गैंगस्टर से मांग लिया उसका नंबर

    जब वह फाइट और फ्लाइट नाम का एक शो कर रही थीं, तो उस दौरान 2022 में सोमी अली ने ये भी दावा किया था कि सलमान खान ने उनकी सीरीज को बैन करवाने के लिए धमकी से भरे ईमेल उन्हें भेजे थे। 

    खबरें और भी

    Somy Ali Khan-Imdb

    सलमान खान ने सिर पर फोड़ी थी बोतल? 

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि पार्टी करते हुए सलमान खान ने सोमी के सिर पर बोतल फोड़ दी थी। हालांकि, साल 2023 में खुद सोमी अली खान ने इस मामले की पूरी सच्चाई बताई थी और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये क्लियर किया था कि सलमान खान ने उनके सिर पर कभी भी बोतल नहीं फोड़ी, बस उन्होंने उनके सिर भी ग्लास रखा था, जिसमें रम थी। हालांकि, सोमी अली खान के सफाई देने से पहले ये मामला बहुत गरमाया था। 

    सोनू निगम पर लगाया था धोखा देने का आरोप 

    सोमी अली खान के निशाने पर सिर्फ सलमान खान ही नहीं आए, बल्कि उन्होंने सिंगर सोनू निगम पर भी धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने सिंगर के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'जब सोनू निगम मेरे शो में आए और उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया तो मैंने सोचा वह सज्जन इंसान हैं, लेकिन मुझे बाद में ये पता लगा कि उनका उद्देश्य उस इंसान से बदला लेना था, जिससे मैं जुड़ी हुई थी'। उन्होंने ये भी कहा कि वह उसे सिर्फ ये दिखाना चाहते थे कि देखो मैं तुम्हारी एक्स के शो में मेहमान बनकर पहुंचा हूं। 

    सोमी अली की वजह से टूटी थी संगीता बिजलानी की शादी

    सलमान खान सोमी अली से पहले संगीता बिजलानी के साथ बहुत ही सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया था और वह शादी करने वाले थे, लेकिन तभी उनकी लव स्टोरी में सोमी अली खान की एंट्री हो गई। खुद सोमी अली खान ने बताया था कि जब वह विंद्याचल (उत्तर प्रदेश) में रहती थीं, तो संगीता बिजलानी ने उन्हें और सलमान खान को एक रूम में देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने 10 मिनट में ही शादी होने से पहले अलग होने का फैसला किया। 

    ऐश्वर्या राय बनी थीं सोमी की लव स्टोरी में विलेन 

    सोमी अली जिस दौरान सलमान खान को लेकर कई राज खोल रही थीं, उस समय उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय की वजह से उनका दिल टूटा। दरअसल 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी और उसके बाद ऐश्वर्या सलमान खान के जिम में ही आने लगीं। जब इन सब चीजों के बारे में सोमी को पता लगा, तो उन्हें ये बात सीधे तौर पर समझ आ गई कि सलमान खान से उनका रिश्ता खत्म होने का समय आ गया है। 

    सलमान से कब हुई थी पहली मुलाकात? 

    आपको बता दें कि सलमान खान और सोमी अली की पहली मुलाकात साल 1991 में हुई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने तकरीबन आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, साल 2002 में ऐश्वर्या राय के सलमान की जिंदगी में आने के बाद सोमी अली से उनका ब्रेकअप हो गया। 

    मिथुन चक्रवर्ती के साथ की थी पहली फिल्म 

    आपको बता दें कि सोमी अली ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो उनकी पहली फिल्म उन्हें मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट मिली थी। फिल्म का टाइटल था 'कृष्ण अवतार'। इसके बाद उन्होंने अंत, यार गद्दार, तीसरा कौन?, आओ प्यार करें, माफिया और चुप जैसी फिल्मों में काम किया। 

    आज कल कहां हैं सोमी अली 

    आपको बता दें कि सोमी अली पाकिस्तानी और अमेरिकन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ राइटर, फिल्ममेकर, मॉडल और एक्टिविस्ट भी हैं। वह साल 2007 से खुद का नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन चला रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: 20 साल से लापता एक्टर Raj Kiran की तलाश कर रहीं Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड, ढूंढने वालों को देंगी इनाम