विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान पर उनके पड़ोसी ने लगाया ज़मीन के लिए परेशान करने का आरोप, जानिये पूरी ख़बर

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 05 Jul 2018 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 06:29 AM (IST)

पीड़ित परिवार ने यह भी कहा कि जब उन्होंने इस पूरे मामले में फॉरेस्ट मिनिस्टर सुधीर मुनगंटीवार से मिलकर न्याय मांगा..लेकिन, दोनों साथ पार्टी करते नज़र आये!

सलमान ख़ान पर उनके पड़ोसी ने लगाया ज़मीन के लिए परेशान करने का आरोप, जानिये पूरी ख़बर
सलमान ख़ान पर उनके पड़ोसी ने लगाया ज़मीन के लिए परेशान करने का आरोप, जानिये पूरी ख़बर

मुंबई। सलमान ख़ान के पीछे कुछ न कुछ मुश्किलें लगी ही रहती हैं! ताज़ा मामला उनके फार्म हाउस के पास वाले ज़मीन से जुड़ा हुआ है जिसमें उनके पड़ोसी ने उन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जी हां, सलमान इन दिनों ‘दबंग टूर’ में व्यस्त हैं और हाल ही में अपनी फ़िल्म ‘रेस 3’ के लिए चर्चा में रहे लेकिन, अब एक नयी मुसीबत में घिरते नज़र आ रहे हैं। ख़बर है कि सलमान ख़ान पर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने ज़मीन के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।

ख़बरों के मुताबिक मुंबई के बुजुर्ग दंपत्ति केतन कक्कड़ और उनकी पत्नी अनीता कक्कड़ जो तीन साल पहले ही अमेरिका से भारत शिफ्ट हुए हैं और अब पनवेल में अपना नया बंगला बनवाना चाहते हैं। लेकिन, अब इस दंपत्ति की माने तो पहले जब वो फार्म हाउस पर आते-जाते थे तब तक सलमान उन के लिए अच्छे पड़ोसी बने रहे लेकिन, जब अमेरिका से लौटने के बाद वो यहां बंगला बनाना चाहते है तो उन्हें परेशान किया जा रहा है। साल 1996 में कक्कड़ परिवार ने यह ज़मीन साढ़े 27 लाख रुपए में खरीदी थी। खरीदते वक्त सलीम ख़ान से इसके लिए इजाजत भी ली गई थी।

यह भी पढ़ें: साये की तरह बेटी आराध्या को हमेशा साथ रखती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

साथ ही कक्कड़ दंपत्ति का आरोप है कि सलमान ने फार्म हाउस के पास गेट लगा दिया है जिससे वो फार्म हाउस पर नहीं जा पा रहे हैं। कक्कड़ परिवार ने यह भी कहा है कि वहां सलमान ख़ान के घोड़ों के लिए भी लाइटें लगाई गई हैं लेकिन, उनके परिवार को बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। परिवार के मुताबिक ज़मीन का मालिकाना हक होते हुए भी वो वहां अपना नया घर नहीं बनवा पा रहे साथ ही उन्हें बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। कक्कड़ परिवार ने यह भी कहा कि वन विभाग के जिस अधिकारी ने इस बाबत सलमान के परिवार के खिलाफ आवाज उठाई उसका तबादला कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान की 29 साल पुरानी हीरोइन भाग्यश्री जब इस अंदाज़ में सिनेमा हॉल पहुंची, देखें तस्वीरें

पीड़ित परिवार ने यह भी कहा कि जब उन्होंने इस पूरे मामले में फॉरेस्ट मिनिस्टर सुधीर मुनगंटीवार से मिलकर न्याय मांगा तो उन्हें न्याय का आश्वासन दिया गया पर कुछ दिनों बाद सलमान ख़ान सुधीर मुनगंटीवार के घर पार्टी करते दिखे! कक्कड़ परिवार का कहना है कि सलमान और उनका परिवार रसूखदार है इसलिए उनकी सुनवाई नही हो रही है। सलमान और उनके परिवार पर लगाए आरोप कक्कड़ परिवार और उनकी वकील आभा सिंह के हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक सलमान ख़ान, उनके परिवार या लीगल टीम का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।