Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan की हीरोइन Ayesha Takia का सालों बाद हुलिया देख उड़े फैंस के होश, कहा- 'इसके चेहरे को क्या हुआ ?'

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 04:06 PM (GMT+05:30)

    वांटेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया को सालों बाद देखकर फैंस परेशान हो गए क्योंकि एक्ट्रेस का चेहरे पहचानना मुश्किल हो रहा है। आयशा टाकिया को हाल ही में पैपराज ...और पढ़ें

    Ayesha Takia का सालों बाद हुलिया देख उड़े फैंस के होश
    Ayesha Takia का सालों बाद हुलिया देख उड़े फैंस के होश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयशा टाकिया फिल्मी दुनिया से लंबे वक्त से दूर है। अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। इनमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। साल 2009 में आई वांटेड में दोनों की जोड़ी बनी थी और सुपरहिट रही थी। फिल्म में फैंस को सलमान खान और आयशा टाकिया बेहद पसंद आई थे। वहीं, अब सालों बाद उन्हें देखकर फैंस परेशान हो गए, क्योंकि एक्ट्रेस का चेहरे पहचानना मुश्किल हो रहा है।

    आयशा टाकिया को हाल ही में पैपराजी ने उनके परिवार के साथ स्पॉट किया। एक्ट्रेस ने भी कैमरे के लिए पोज किया। वहीं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के शो में बजेगा इस पॉपुलर यूट्यूबर का डंका? जाकिर खान और भुवन बाम भी करते हैं फॉलो

    आयशा टाकिया का चेहरा देख हैरान हुए फैंस

    आयशा टाकिया वीडियो में डार्क ब्लू कलर के सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस हमेशा की तरह लग तो खूबसूरत रही हैं, लेकिन उनका चेहरा बदला हुआ लग रहा है। सालों बाद सामने आए आयशा टाकिया के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "इसकी शक्ल को क्या हो गया।" एक अन्य यूजर ने कहा, "डोनाल्ड डक वाले होंठ।" वहीं, हैरान होते हुए एक यूजर ने कहा, "बहुत बदल गई हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    एक्ट्रेस के लिए परेशान हुए फैंस

    एक यूजर ने तो आयशा टाकिया की तुलना राखी सावंत से कर दी। कमेंट करते एक और यूजर ने कहा, "बोलना तो नहीं चाहिए, लेकिन अच्छे खासे चेहरे की धज्जियां उड़ा दी...बुलडॉग कर दिया।" इतने कमेंट्स के बाद भी वीडियो पर लोग रिएक्ट करते जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    13 साल की उम्र से शुरू किया करियर

    आयशा टाकिया के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने 13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। बतौर चाइल्ड पहली बार आयशा कॉम्प्लेन के एड में नजर आई थीं, एड में उनके साथ शाहिद कपूर भी थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने डिज्नी चैनल के लिए भी काम किया था। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म टार्जन द वंडर कार के साथ कदम रखा था।

    यह भी पढ़ें- Ayesha Khan ने ली मनारा चोपड़ा की जगह, म्यूजिक वीडियो में Abhishek Kumar के साथ बनी जोड़ी, रोमांस ने लगाई आग

    डेब्यू फिल्म टार्जन से मचाया तहलका

    आयशा टाकिया अपनी डेब्यू फिल्म टार्जन से ही चर्चा में आ गई थीं। उनके ग्लैमर और एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। यहां तक कि उस साल उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद एक्ट्रेस ने संडे, दिल मांगे मोर, सलाम-ए-इश्क, कैश, सोचा न था, शादी नंबर 1, होम डिलीवरी समेत कई फिल्मों में काम किया।

    रेस्तरां मालिक से की शादी

    आयशा टाकिया की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही थी। ऐसे में उनके डूबते करियर को सहारा सलमान खान की फिल्म वांटेड ने दिया। फिल्म हिट हुई और एक्ट्रेस भी लाइमलाइट में आ गई। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान खींचा। इसके बाद साल 2009 में आयशा ने महज 23 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की, जो रेस्तरां के मालिक हैं। फरहान के पिता अबू आजमी समाजवादी पार्टी के लीडर हैं।