विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल 2017 के सलमान ख़ान सबसे अमीर स्टार, हीरोइनों में प्रियंका चोपड़ा टॉप पर

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 23 Dec 2017 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2018 11:24 AM (IST)

टॉप 10 की सूची में सिर्फ़ एक एक्ट्रेस जगह बनाने में कामयाब रही हैं और वो हैं, प्रियंका चोपड़ा, जो ...और पढ़ें

साल 2017 के सलमान ख़ान सबसे अमीर स्टार, हीरोइनों में प्रियंका चोपड़ा टॉप पर
साल 2017 के सलमान ख़ान सबसे अमीर स्टार, हीरोइनों में प्रियंका चोपड़ा टॉप पर

मुंबई। टाइगर बनकर सिनेमाघरों में दहाड़ रहे सलमान ख़ान का जलवा फोर्ब्स की सूची में भी बरकरार है। अमेरिकन बिज़नेस मैग़ज़ीन ने 2017 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले 100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की सूची जारी की है, जिसमें नंबर एक पर हैं सलमान ख़ान। मैग़ज़ीन ने इस बार ये सूची तैयार करने के लिए इसकी विधि में कुछ परिवर्तन किये थे, मगर फिर भी भाईजान पहले स्थान पर काबिज़ हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो टॉप 10 में पहुंची।

ख़ास बात ये है कि इस साल सलमान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली, मगर फिर भी ख़ज़ाने पर कोई आंच नहीं आयी है। साल 2017 में सलमान की कुल आय 232.83 करोड़ आंकी गयी है। इसमें फ़िल्मों के अलावा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स के एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई भी शामिल है। दिलचस्प बात ये है कि सलमान की ये आय सभी 100 सेलेब्रिटीज़ की कुल आय (लगभग 2683 करोड़) का 8.67 फ़ीसदी है। पिछले साल भी सलमान इस सूची में नंबर एक पर ही थे। 

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में 1700 करोड़ कमाने वाली बाहुबली2 के हीरो प्रभास की कमाई बस इतने करोड़

दूसरे स्थान पर आये हैं शाह रुख़ ख़ान, जिन्होंने 170.50 करोड़ की आय की। शाह रुख़ की इस साल दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं- 'रईस' और 'जब हैरी मेट सेजल'। 'रईस' हिट रही, जबकि 'जब हैरी मेट सेजल' फ्लॉप रही। दो हिट फ़िल्में 'जॉली एलएलबी 2' और 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' देने वाले अक्षय कुमार टॉप 100 सेलेब्रिटीज़ की सूची में चौथे पायदान पर खड़े हैं। खिलाड़ी की कुल आय 98.25 करोड़ रही।

यह भी पढ़ें: बाल ठाकरे के अंदाज़ में नवाज़, पहचान नहीं पाएंगे आप, सब छोड़कर तस्वीरें देखिए

आमिर ख़ान की पिछले साल रिलीज़ हुई फ़िल्म 'दंगल' इस साल भी भारतीय और चाइनीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाती रही है। वहीं, उनके होम प्रोडक्शन में बनी 'सीक्रेट सुपरस्टार' हिट रही, जिसकी बदौतल आमिर की 2017 में कुल आय 68.75 करोड़ रही है और वो सूची में छठे पायदान पर हैं।

रितिक रोशन की इस साल एक ही फ़िल्म 'काबिल' आयी, जो हिट रही। डुग्गू की साल 2017 में कुल आय 63.12 करोड़ रही, जिसमें फ़िल्मों के अलावा एंडोर्समेंट्स से होने वाली इनकम शामिल है। इसके साथ रितिक 9वें पायदान पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ऐसे छिपाया राजामौली ने सीक्रेट, जानकर दंग रह जाएंगे

10वें स्थान पर आये हैं रणवीर सिंह। ग़ौरतलब है कि रणवीर की इस एक भी फ़िल्म नहीं आयी है। 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन टल गयी। फिर भी रणवीर की कुल आय 62.63 करोड़ रही। यंग जनरेशन के सबसे प्रभावशाली एक्टर होने के साथ रणवीर कई बड़े ब्रैंड्स का फेस हैं। 

यह भी पढे़ं: प्रियंका चोपड़ा ने कर लिया इरादा, करनी है शादी, लेकिन...

टॉप 10 की सूची में सिर्फ़ एक एक्ट्रेस जगह बनाने में कामयाब रही हैं और वो हैं, प्रियंका चोपड़ा, जो सातवें स्थान पर आयी हैं। प्रियंका की कुल कमाई 68 करोड़ रही है। इस साल प्रियंका की हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवॉच' रिलीज़ हुई, जबकि 'क्वांटिको' में वो काम कर रही हैं। फ़िल्मों के प्रोडक्शन के अलावा प्रियंका के पास कई ब्रैंड्स के एंडोर्समेंट भी हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।