विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल 2017 की सबसे सफल फ़िल्म 'बाहुबली2' का ये सीक्रेट होश उड़ा देगा, अब हुआ खुलासा

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 09 Dec 2017 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2017 07:30 AM (IST)

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फ़िल्म 'बाहुबली2 - द कंक्लूज़न' की रिलीज़ से पहले एक सवाल हर किसी के ज़हन में कौंध रहा था- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

साल 2017 की सबसे सफल फ़िल्म 'बाहुबली2' का ये सीक्रेट होश उड़ा देगा, अब हुआ खुलासा
साल 2017 की सबसे सफल फ़िल्म 'बाहुबली2' का ये सीक्रेट होश उड़ा देगा, अब हुआ खुलासा

मुंबई। 'बाहुबली2' इसी साल 28 अप्रैल को रिलीज़ हुई और सबको पता चल गया कि बाहुबली की जान कटप्पा ने क्यों और किन परिस्थितियों में ली, मगर राजामौली ने अब इस सवाल से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि आख़िर दो साल तक उन्होंने इस सवाल के जवाब को सीक्रेट कैसे रखा, जबकि फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद होते हैं। कहीं से भी लीक हो सकता था, मगर फिर भी गिनती के लोगों को ही इसका सही जवाब मालूम था। 

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फ़िल्म 'बाहुबली2 - द कंक्लूज़न' इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस है। इसकी रिलीज़ से पहले एक सवाल हर किसी के ज़हन में कौंध रहा था- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब पाने के लिए 'बाहुबली2' का बेसब्री से इंतज़ार किया गया, मगर राजामौली का कहना है कि अगर लोगों ने 'बाहुबली- द बिगिनिंग' दो बार भी धयान से देखकर चिंतन किया होता तो उन्हें इस सवाल का जवाब मिल जाता। एक चैट शो में राजामौली से जब ये सवाल किया गया कि कितने लोग इस सवाल का जवाब जानते थे कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा? इसे सीक्रेट रखना कितना मुश्किल था?

 

यह भी पढे़ं: विक्रम भट्ट ने फिर दी है हॉरर की दस्तक, रिलीज़ हुआ 1921 का टीज़र

 

 

इसके जवाब में राजामौली ने कहा, "जब हम ये बात करते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसका जवाब ढूंढना मुश्किल नहीं था। अगर किसी ने फ़िल्म दो बार ध्यान से देखकर थोड़ा सा भी दिमाग लगाया होता तो इसका उत्तर सामने ही था। कुछ लोग जब इसके बारे में मुझसे ट्वीट पर बात कर रहे थे तो कुछ ने सही जवाब भी दिये थे। लेकिन असली सवाल ये नहीं था कि बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा, असली सवाल ये था कि कैसे मारा, जो वो जानना चाहते थे।''

 

यह भी पढे़ं: पद्मावती के बाद दीपिका फिर बनने वाली थीं रानी और शुरू हो गयी जंग

 

राजामौली ने बताया कि सेट पर सिर्फ़ 10-15 लोगों को पूरी कहानी पता थी। इस फ़िल्म को हमने 2 साल तक शूट किया। इसे क्रोनोलॉजिकल क्रम में शूट नहीं किया गया। एक सीन यहां से, तो एक सीन वहां से, तो यूनिट के मेंबर्स ये अंदाज़ा नहीं लगा पाते कि हम असल में शूट क्या कर रहे हैं। किसी सीन की शूटिंग में इतनी परतें होती हैं कि किसी को पता नहीं चल पाता। हालांकि ये जानबूझकर नहीं किया जाता। ऐसा करना एक रिवाज़ है। इसीलिए किसी यूनिट मेंबर को पता नहीं चल पाया कि सही जवाब क्या है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।