Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IIFA में इस खूबसूरत महिला ने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज, दिल तोड़ते हुए सल्लू मियां ने दिया ये जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Sat, 27 May 2023 09:58 AM (IST)

    Salman Khan Marriage Proposal आईफा अवॉर्ड 2023 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हॉलीवुड से आई एक महिला ने शादी के लिए प्रपोज किया। इसका वीडियो खूब वाय ...और पढ़ें

    Salman Khan got a marriage proposal from Hollywood host at IIFA 2023- Photo/Instagram
    Salman Khan got a marriage proposal from Hollywood host at IIFA 2023- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Marriage Proposal At IIFA 2023: बी-टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान (Salman Khan) की जिंदगी में भले ही कई लड़कियां रही हों, लेकिन 57 साल के सल्लू मियां अभी तक कुंवारे हैं। हालांकि, आज भी लड़कियां उनसे शादी करने के लिए बेकरार रहती हैं। हाल ही में, उन्हें एक विदेशी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 

    चर्चित अवॉर्ड फंक्शन 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2023' (International Indian Film Academy Awards 2023) अबू धाबी के यास आईलैंड में आयोजित हुआ है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) भी दबंग स्टाइल में इस इवेंट का हिस्सा बने। अवॉर्ड फंक्शन में एक लेडी जर्नलिस्ट ने सल्लू मियां को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। 

    सलमान खान को किसने किया प्रपोज?

    आईफा 2023 (IIFA 2023) में सलमान खान मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब महिला जर्नलिस्ट ने उनसे अपने दिल की बात की। महिला ने कहा- "मैं हॉलीवुड से आई हूं, सिर्फ आपसे एक सवाल पूछने के लिए. जब से मैंने आपको देखा है, मैं आपसे प्यार करने लगी हूं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सलमान खान ने महिला को दिया क्या जवाब?

    महिला की बात सुनकर सल्लू मियां अपने जिगरी यार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम लेते हैं। सलमान कहते हैं-

    "आप शाह रुख खान की बात कर रही हैं ना?"

    भाईजान की ये बात सुन महिला कहती है- "नहीं, मैं सलमान खान की बात कर रही हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगे?" इसके जवाब में 'टाइगर' एक्टर ने कहा- 

    "मेरी शादी के दिन जा चुके हैं। तुम्हें 20 साल पहले मिलना चाहिए था।" 

    कौन है सलमान खान को प्रपोज करने वाली महिला?

    सलमान खान को जिस महिला ने प्रपोज किया, वह एक हॉलीवुड होस्ट हैं। उनका नाम एलीना खलफीह है, जो बहुत ही खूबसूरत हैं। 

    खबरें और भी

    बच्चे चाहते हैं सलमान खान

    सलमान खान शादी कब करेंगे? ये सवाल आज भी ग्लैमर वर्ल्ड का सबसे चर्चित सवाल है। सलमान खान ने आप की अदालत में कहा था कि उनके माता-पिता उन्हें शादी करते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन शादी का तो नहीं पता लेकिन वह पिता जरूर बनना चाहते हैं। हालांकि, भारत के कानून के मुताबिक ये मुमकिन नहीं है।