विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'धर्मवीर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने 'पार्टनर' को लगाया गले, वायरल हुआ भाईजान और गोविंदा का वीडियो

Published: Sun, 21 Jul 2024 12:27 PM (IST)

अभिनेता सलमान खान शनिवार को मुंबई में धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अभिनेता ...और पढ़ें

सलमान खान और गोविंदा ( फोटो इंस्टाग्राम)
सलमान खान और गोविंदा ( फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सालों बाद एक साथ नजर आए सलमान और गोविंदा
  2. 'पार्टनर' में नजर आई थी दोनों की जोड़ी
  3. जल्द 'सिकंदर' में नजर आएंगे सलमान खान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार यानी 20 जुलाई को मुंबई में फिल्म 'धर्मवीर 2' का बड़े पैमाने पर ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई, जिसमें सलमान खान, जितेंद्र और गोविंदा जैसे सेलेब्स शामिल रहे। इस दौरान सलमान खान और गोविंदा ने एक-दूसरे को गले लगाया और बधाई दी।

'धर्मवीर 2' के ट्रेलर में पहुंचे सलमान खान

अभिनेता-निर्देशक प्रवीण तरडे की दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे पर बनी बायोपिक ने सफलता हासिल की थी।अब इसका सीक्वल 'धर्मवीर 2' रिलीज होने जा रहा है। इस मौके पर भाईजान ब्लैक टीशर्ट और जींस में नजर आए। इस दौरान मंच पर सलमान खान का शॉल उढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा अभिनेता को पटका पहनाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें- 'रेस 3' में Saif Ali Khan को हटाकर इस वजह से सलमान खान को किया गया था कास्ट, प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा को लगाया गले

इस दौरान सलमान खान ने स्टेज पर गोविंदा को गले लगाया और बधाई भी दी। दोनों स्टार्स का यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया। बता दें, दोनों की जोड़ी 17 साल पहले फिल्म 'पार्टनर' में नजर आई थी और हिट साबित हुई थी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर 

'धर्मवीर 2' मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी, इसका ट्रेलर भी हिंदी भाषा में रिलीज हुआ है, जिसमें देशभक्ति और भगवा प्रेम को दिखाया गया है।  

सलमान खान की आने वाली फिल्में 

सलमान खान जल्द फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में नजर आएंगें, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 के ईद पर रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- 'मैं एक्टर हूं मुझे पैसे दो,' Salman Khan ने इंडस्ट्री में शुरू किया है ये अनोखा ट्रेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।