यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Advance Booking: पहले दिन गर्दा उड़ाएगी 'टाइगर 3', यूएसए में गजब हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े
टाइगर फ्रेंचाइजी की फेमस फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बरकरार है। फिल्म की रिलीज को ज्यादा टाइम नहीं बचा है। विदेश में इसकी एडवांस बु ...और पढ़ें

HighLights
- टाइगर श्रॉफ और कटरीना कैफ की फिल्म है 'टाइगर 3'
- विदेश में शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग
- सलमान खान की बड़ी संख्या में है फैन फॉलोइंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये इस साल की अगली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म माना जा रहा है। कटरीना कैफ के साथ सलमान की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इसके अलावा शाह रुख खान का कैमियो और विलेन बने इमरान हाशमी को देखने के लिए भी फैंस खासे उत्साहित हैं।
दमदार ट्रेलर देखने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस बीच ट्रेड एक्सपर्ट्स ने एडवांस बुकिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। विदेश में फिल्म ने बंपर कमाई की है।
'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग शुरू
यश राज प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'टाइगर 3' यश राज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। ये पूरी तरह से एक्शन और थ्रिलर सीन से भरपूर होगी। इंडिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होना बाकी है। जबकि, विदेश में शुरू हो चुकी है।
पहले दिन के लिए बिकी इतनी टिकटें
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में रिलीज डेट के लिए 'टाइगर 3' की अभी तक 2738 टिकटें बिक चुकी हैं। यानी पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन $42,033/- हो सकता है। हालांकि, यह पहला दिन आंकड़ा है और फिल्म की रिलीज को 15 दिन बाकी है।
खबरें और भी
388 लोकेशंस पर रिलीज होगी फिल्म
अमेरिका में फिल्म तकरीबन 388 लोकेशंस पर रिलीज होगी और इसके 1200 से ज्यादा शो चलेंगे। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े अभिनेता हैं। उनकी इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इस तरह से न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी फिल्म का अच्छा कमाने के ज्यादा चांस हैं।