Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: फिल्म की टाइमिंग पर सलमान खान ने ली चुटकी, एडवांस बुकिंग पर बोले- 'भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि...'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 09:44 PM (GMT+05:30)

    दिवाली अब से कुछ ही दिनों की दूरी पर है। इसी दिन सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 थिएटर्स में एंट्री लेगी। फैंस इस फिल्म की रिलीज के लिए काफी एक्सा ...और पढ़ें

    File Photo of Salman Khan from Tiger 3
    File Photo of Salman Khan from Tiger 3

    HighLights

    1. 'टाइगर 3' दिवाली पर हो रही है रिलीज
    2. सुबह 6 बजे शुरू होगा पहला शो
    3. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बरकरार है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस की फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसका असर एडवांस बुकिंग में देखा जा सकता है, जिस पर सलमान खान ने खुशी जाहिर की।

    'टाइगर 3' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसका पहला शो सुबह 6 बजे से शुरू होगा। ठंड के मौसम में सुबह 6 बजे का शो देखना किसी एडवेंचर से कम नहीं। इस बारे में जब सलमान खान की राय ली गई, तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया।

    शुरू हुआ 'टाइगर 3' का प्रमोशन

    'टाइगर 3' की रिलीज को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन तेज कर दिया है। सलमान खान की पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन 'टाइगर 3' से उन्हें खासा उम्मीदें हैं। सलमान जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान फिल्म से जुड़े कुछ सवालों के मजेदार जवाब दिए।

    फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर सलमान ने दिया ये जवाब

    'टाइगर 3' का पहला शो सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इस बारे में जब सलमान से पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''वो मुझसे मिस हो जाएगा। 6 बजे तक तो मैं पकड़ लूंगा, लेकिन 7 बजे के बाद न फ्लाइट पकड़ी जाती है न फिल्म।'' सलमान की ये बात सुनकर कटरीना कैफ अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।

    खबरें और भी

    एडवांस बुकिंग पर कही ये बात

    'टाइगर 3' एडवांस बुकिंग में कमाल का रिस्पांस दे रही है। नेशनल चेन्स में फिल्म के एक लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गए हैं। सिंगल स्क्रीन्स पर भी ये अच्छा रिस्पांस दे रही है। जब सलमान से एडवांस बुकिंग पर मिल रहे रिस्पांस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मैं तो ये कहना चाहूंगा कि ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि हम हमारी जेनरेशन में पैदा हुए। ये (कटरीना) मेरे बाद हुई है, काफी बाद हुई है। अगर हम इस जेनरेशन में पैदा होते तो कोई चांस ही नहीं होता।'' जबकि, कटरीना ने फिल्म की रिलीज पर एक्साइटमेंट जाहिर की।

    ऋतिक रोशन करेंगे कैमियो

    बज है कि फिल्म में सिर्फ शाह रुख खान का नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन का भी कैमियो होगा। वो 'कबीर' बनकर फिल्म में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, इसका खुलासा 12 नवंबर को होगा कि ऋतिक की फिल्म में एंट्री है या नहीं क्योंकि मेकर्स की तरफ से इस पर ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। 'टाइगर 3' हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Advance Booking: दिवाली पर होगा 'टाइगर 3' का धमाका, धड़ल्ले से बिके Salman Khan की फिल्म के टिकट