असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Salman Khan, राहत अभियान के तहत भेजा खाने-पीने का और अन्य जरूरी समान
सलमान खान ने अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। यह अभियान तत्काल राहत के साथ-साथ पुनर्वास और क्षतिग्रस् ...और पढ़ें
-1785313149435_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। असम इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर तरफ से सहायता मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी इस मुहीम का हिस्सा बनने के लिए आगे आए।
अपनी संस्था के जरिए पहुंचा रहे मदद
उन्होंने राज्य में अपने फैन क्लब के साथ मिलकर, अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' (Being Human) के जरिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इस राहत अभियान का मकसद बाढ़ से जूझ रहे लोगों को तुरंत मदद पहुंचाना और साथ ही लंबे समय तक सहायता की योजना बनाना है।
यह अभियान सिर्फ खाना बांटने तक सीमित नहीं रहेगा। टीम ने एक चरणबद्ध योजना तैयार की है जिसमें जरूरी सामान पहुंचाना, पुनर्वास के प्रयास और आपदा से प्रभावित जरूरी सुविधाओं को फिर से बनाने में मदद करना शामिल है।
-1785313466211.jpg)
अलग-अलग चरणों में की जाएगी मदद
इंडिया टुडे के अनुसार, एक्टर के करीबी सूत्रों ने बताया है कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए राहत कार्यक्रम को कई चरणों में तैयार किया गया है। इस अभियान का पहला चरण पहले ही शुरू हो चुका है, जिसमें प्रभावित लोगों को खाने के पैकेट और जरूरी सामान बांटे जा रहे हैं।
आने वाले चरणों में राशन किट देने के साथ-साथ बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों और अस्पतालों को फिर से बनाने में मदद करने पर ध्यान दिया जाएगा। 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए सलमान खान ऐसी मदद पहुंचाना चाहते हैं जो सिर्फ तुरंत राहत देने तक ही सीमित न हो, बल्कि समुदायों को सामान्य स्थिति में लौटने में भी मदद करे।
खबरें और भी

आलिया भट्ट ने भी की अपील
बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्रिटीज ने असम में आई बाढ़ के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन मंगलवार को आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लोगों से पीड़ितों की मदद करने की अपील की। इसके बाद भूमि पेडनेकर ने भी एक वीडियो संदेश के जरिए वहां का हाल बयां किया और मदद के लिए आवाज उठाई।