Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनम वांगचुक को सलमान ने कहा 'ब्रो' तो भड़कीं शोभा डे, कहा- 'ये कूल नहीं था और ना Gen-Z को ये पसंद आया'

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:23 AM (IST)

    शोभा डे ने छात्र आंदोलन पर सलमान खान (Salman Khan) के पोस्ट को 'क्रिंज' बताया है। उन्होंने सोनम वांगचुक को 'ब्रो' कहने और खाना भेजने की पेशकश पर सलमान ...और पढ़ें

    शोभा डे ने सलमान के पोस्ट को बताया 'क्रिंज'

    शोभा डे ने सलमान के पोस्ट को बताया 'क्रिंज'

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर जो करते हैं वो अचानक ही करते हैं। सलमान खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर सलमान के अधिकतर पोस्ट वह खुद ही करते हैं।

    भले ही उनके पास टीम हो, लेकिन सलमान अपनी पोस्ट में अक्सर कुछ ऐसा जरूर कहते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेता है। बीते दिनों ही सलमान ने छात्र आंदोलन को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसे अब शोभा डे ने क्रिंज बताया है।

    शोभा डे को नहीं पसंद आया सलमान का पोस्ट

    सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि आखिर शोभा डे ने सलमान के पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया दी है। राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे हाल ही में एक लेख में CJP आंदोलन (CJP Protest) और उस छात्रों के उस आंदोलन में सितारों की प्रतिक्रिया पर अपने विचार साझा किए हैं।

    दरअसल सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान सलमान ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 'ब्रो' (भाई) कहा था, यह बात शोभा डे को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि, उन्हें सलमान का ये रवैया पसंद नहीं आया है। सलमान ने जिस तरह से सोनम वांगचुक को खाना भेजने की बात कही, वह भी शोभा डे को नागवार गुजरी।

    खबरें और भी

    Shobha de 1

    'कूल बनने की कोशिश कर रहे थे सलमान'

    शोभा डे सलमान के पोस्ट को लेकर अपने विचार साझा किए और कहा कि,

    'सलमान खान के साथ भी यही हुआ। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को 'ब्रो' कहना और उनका अनशन तोड़ने के लिए खान परिवार की रसोई से घर का बना खाना ऑफर करना लोगों को पसंद नहीं आया बल्कि इस पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ी... शायद सलमान को लगा कि वे 'कूल' बनने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जेन-जी (Gen Z) ने 'कूल' होने की परिभाषा को ही अब बदल दिया है। यह अजीब-सा मैसेज किसी भी लिहाज से कूल तो बिल्कुल नहीं था।'

    सलमान ने पोस्ट में क्या लिखा था?

    दरअसल सलमान खान ने छात्र आंदोलन (Student Protest) के दौरान जो पोस्ट किया था, उसमें उन्होंने लिखा था कि, पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए।

    ीा्

    इसके बाद सलमान ने सोनम वांगचुक के लिए लिखा, 'सोनम, बस हो गया ब्रो (भाई)। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना। हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी और कुछ खा पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।'

    सलमान के इसी पोस्ट की अब शोभा डे (Shobha De) ने निंदा की है। इसके अलावा शोभा डे ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) समेत कई और स्टार्स पर भी निशाना साधा है। शोभा डे के इस पोस्ट की सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान को लेकर हो रही है।

    यह भी पढ़ें- छात्रों को सलाह के बाद Salman Khan ने सुबह 3 बजे किया क्रिप्टिक पोस्ट, दमदार बॉडी दिखाकर बोले- 'जो डर गया...'

    यह भी पढ़ें- NEET प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के बाद वायरल हुआ Salman Khan का पुराना वीडियो, खुद लीक पेपर देकर पास हुए थे एक्टर