Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan के इस हमशक्ल को देख Salman Khan के उड़े होश, एक्टर का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 02:40 PM (IST)

    Salman Khan Funny Video अक्सर फिल्मी सितारों के हमशक्ल को देखा गया है । कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट सलमान खान समेत कई सेलेब्स के हम ...और पढ़ें

    सलमान खान और शाह रुख खान (Photo Instagram)
    सलमान खान और शाह रुख खान (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Salman Khan Funny Video: कहते है कि दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते हैं। इस बात यकीन होता है जब किसी को किसी व्यक्ति का हमशक्ल मिल जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी सितारों के हमशक्ल को देखा गया है।

    कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट सलमान खान समेत कई सेलेब्स के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान के हमशक्ल का वीडियो सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Day 16: सलमान खान का स्टारडम हुआ फेल, 300 करोड़ कमाने में छूटे 'टाइगर 3' के पसीने

    शाह रुख के हमशक्ल से मिले सलमान खान

    सोशल मीडिया पर इन दिनों शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आ रहे हैं। सलमान अपने दोस्त शाह रुख का हमशक्ल देख अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे और वीडियो में जोर-जोर से हंसते नजर आ रहे हैं।  ये शख्स  वीडियो में कहता है, ''पठान और टाइगर इज हियर। इतना सुन सलमान अपने मुंह में हाथ रखकर हंसने लगते हैं।

    यूजर कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है और लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने यूजर लिखा है, शाह रुख का फैन होने के नाते, मैं इस पर अपनी हंसी नहीं रोक सकता। दूसरे यूजन ने लिखा, भाई भाई। तीसरे ने लिखा, पठान नहीं थकान है। इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

    धीमी हुई टाइगर 3 की रफ्तार

    यह भी पढ़ें- क्यों Salman Khan को 'भाई' नहीं कहते Emraan Hashmi? 'टाइगर' के लिए एक्टर ने कही ये बड़ी बात

    सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 पर्दे पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 16 दिनों में 273.80 करोड़ का बिजनेस किया है। वीकेंड के बाद सोमवार को इस फिल्म हालत कुछ खराब देखने को मिली। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बिजनेस एक बार नीचे आ गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 27 नवंबर को देशभर में 2.60 करोड़ कमाए।

    खबरें और भी