Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box Office Day 16: सलमान खान का स्टारडम हुआ फेल, 300 करोड़ कमाने में छूटे 'टाइगर 3' के पसीने

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 08:12 AM (IST)

    Tiger 3 Box Office Collection Day 16 दिवाली पर रिलीज हुई सलमान खान की टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिल्म को फेस्टिवल की लंबी छुट्टी का फा ...और पढ़ें

    300 करोड़ कमाने में छूटे 'टाइगर 3' के पसीने, (X Image)
    300 करोड़ कमाने में छूटे 'टाइगर 3' के पसीने, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के लिए बिजनेस करना मुश्किल होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी दो हफ्ते ही हुए है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली होती जा रही है। जबकि मुकाबले में कोई दूसरी बड़ी फिल्म भी नहीं है।

    सलमान खान स्टारर टाइगर 3 ने थिएटर्स में अच्छी शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग भी कमाल की रही।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3: 'टाइगर 3' की सफलता पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'वर्ल्ड कप और दिवाली के बीच हमारी फिल्म हिट हुई'

    ओपनिंग के बाद बिगड़ा खेल

    टाइगर 3 को दिवाली की छुट्टी का फायदा मिला। फिल्म ने रिलीज के बाद पहले दिन 44 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं, दूसरे दिन ये कलेक्शन बढ़कर 60 करोड़ के करीब पहुंच गया। तीसरे दिन भी फिल्म ने 44 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

    300 करोड़ क्लब में एंट्री हुई मुश्किल

    टाइगर 3 के पिछले वीकेंड पर किए गए बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार (24 नवंबर) को 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार (25 नवंबर) को बिजनेस 5.30 करोड़ रहा, जबकि रविवार को फिल्म ने थोड़ा आगे बढ़कर 6.70 करोड़ इकट्ठा कर लिए। सलमान खान की फिल्म को 300 करोड़ क्लब में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    16 दिनों में किया कितना बिजनेस ?

    टाइगर 3 की वीकेंड के बाद सोमवार को एक बार फिर हालत खराब होती हुई नजर आई। वर्क डेज का असर और मंडे टेस्ट का प्रेशर फिल्म पर साफ देखने को मिला। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बिजनेस एक बार नीचे आ गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 27 नवंबर को देशभर में 2.60 करोड़ कमाए। इसके साथ ही टाइगर 3 ने रिलीज के 16 दिनों में 273.80 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Day 12: गिरते कलेक्शन के बीच 'टाइगर 3' ने मारी बाजी, 250 करोड़ के पार पहुंचा बिजनेस

    • दिन 1- 44.50 करोड़

    • दिन 2- 59.25 करोड़

    • दिन 3- 44.74 करोड़

    • दिन 4- 21.25 करोड़

    • दिन 5- 18.50 करोड़

    • दिन 6- 13.25 करोड़

    • दिन 7- 18.75 करोड़

    • दिन 8- 10.50 करोड़

    • दिन 9- 7.35 करोड़

    • दिन 10- 6.70 करोड़

    • दिन 11- 6.10 करोड़

    • दिन 12- 5.30 करोड़

    • दिन 13- 3.55 करोड़

    • दिन 14- 5.30 करोड़

    • दिन 15- 6.70 करोड़

    • दिन 16- 2.60 करोड़ (अर्ली ट्रेंड)

    कुल कमाई- 273.80 करोड़