Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG! 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' हो गई हैं इतनी बड़ी, वीडियो देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे लोग

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 09:28 AM (IST)

    Harshaali Malhotra Video साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई ...और पढ़ें

    Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan Munni Harshaali Malhotra Video Goes Viral. Photo-Instagram
    Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan Munni Harshaali Malhotra Video Goes Viral. Photo-Instagram

    HighLights

    1. 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' हो गई हैं इतनी बड़ी
    2. 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान
    3. हर्षाली मल्होत्रा का वीडियो हुआ वायरल

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bajrangi Bhaijaan Munni Harshaali Malhotra Video: आपको सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrani Bhaijaan) की मुन्नी याद है? अपनी प्यारी सी मुस्कान और मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली मुन्नी अब काफी बड़ी हो गई हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो देख लोग हैरान रह गए हैं।

    साल 2015 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने निभाया था। मूवी में उन्होंने गू्ंगी पाकिस्तानी बच्ची का रोल प्ले किया था। सलमान खान की मुन्नी के साथ केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। हाल ही में, हर्षाली को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें देख कई लोग हैरान रह गए।

    हर्षाली मल्होत्रा का वीडियो आया सामने

    15 जुलाई 2023 को लंबे बाल, सादा सूट और नो-मेकअप लुक में प्यारी सी स्माइल के साथ हर्षाली मल्होत्रा को मुंबई में स्पॉट किया गया। वह सिंपल लेकिन बहुत प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो देख लोग हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि हर्षाली मल्होत्रा उर्फ मुन्नी इतनी बड़ी हो गई हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    मुन्नी का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए लोग

    सोशल मीडिया पर मुन्नी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'ये इतनी बड़ी हो गई है।' एक ने कहा, 'मुन्नी काफी बड़ी हो गई है।' एक ने कहा, 'मुन्नी इतनी बड़ी कब हो गई।' एक ने कहा, 'क्या ट्रांसफॉर्मेशन है।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'सिंपल और ब्यूटीफुल।'

    हर्षाली मल्होत्रा की कितनी उम्र है?

    3 जून 2008 को मुंबई में जन्मी हर्षाली मल्होत्रा अभी 15 साल की हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त एक्ट्रेस सिर्फ 7 साल की थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर्षाली को 5000 लड़कियों में चुना गया था। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था, खासकर मामा (सलमान) और मुन्नी के बीच का बॉन्ड। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    खबरें और भी