खुल गया राज, Salman Khan और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म SVC 63 का टाइटल हुआ लीक?
सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म के टाइटल को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।

सलमान और नयनतारा की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सलमान खान की अगली फिल्म की चर्चा तेज
टाइटल को लेकर सामने आया अपडेट
नयनतारा फिल्म की लीड एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली संग सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मूवी को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। इस साल मार्च के अंत में इन दोनों की अनटाइटल फिल्म का एलान हुआ था। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक टाइटल सामने नहीं आया है।
लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, उससे ये पता चल रहा है कि सलमान खान और नयनतारा स्टारर फिल्म का नाम क्या होगा। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं
क्या होगा SVC 63 का टाइटल?
सलमान खान और निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली की फिल्म को फिलहाल काम चलाऊ टाइटल एसवीसी 63 के नाम से जाना जा रहा है। लंबे समय से ये चर्चा चल रही है कि मेकर्स जल्द ही इस मूवी का ऑफिशियल टाइटल रिवील कर सकते हैं। इस बीच फिल्मफेयर की रिपोर्ट में सलमान की इस मूवी के टाइटल को लेकर जानकारी दी गई है, जो मॉनस्टर (Monster) बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने पहचाना था Emraan Hashmi का असली हुनर, 14 साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
-1787219540444.webp)
हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है- प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म का नाम 'मॉन्स्टर' रखा गया है। सुपरस्टार अभी सेट पर बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। अपने बॉडी डबल को हार्ट अटैक आने के बाद उन्होंने अपने स्टंट का अधिकतर हिस्सा खुद शूट कर रहे हैं।
Honored to collaborate with @BeingSalmanKhan Sir for my next film.
— Vamshi Paidipally (@directorvamshi) March 30, 2026
This One is Powered by Heart and Driven by Conviction.
April -- We Begin... 🔥🎬
#DilRaju #Shirish
@svc_offical @kuldeeprathor9 #RafiKazi@ahishor @rgvhari @srinivas2111 @mahipalkaran @sureshsrajan… pic.twitter.com/vweiZ6uyoD
मालूम हो कि सलमान खान और नयनतारा की इस मूवी रिलीज डेट का एलान भी मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। जिसके आधार पर अगले साल ईद 2027 पर इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
इस मूवी से होगा क्लैश
सलमान खान की आने वाली इस फिल्म की राह बॉक्स ऑफिस पर आसान नहीं होगी। मालूम हो कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड मूवी स्पिरिट को भी अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
