यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ज्यादा नहीं बोलूंगा...' फायरिंग केस के बाद Salman Khan का दुबई से आया वीडियो, बेली डांस का मजा लेते दिखे 'भाईजान'
Salman Khan को लेकर बीते दिनों अच्छी खबर नहीं आई थी। उनके घर के बाहर हुई फायरिंग इंसीडेंट ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। अब एक्टर का दुबई से वीडियो ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार और फैंस के 'भाईजान' सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर कुछ दिन पहले ही फायरिंग हुई थी। इससे उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए थे। हालांकि, खान फैमिली ने ये सुनिश्चित किया कि सब कुछ ठीक है। एक्टर और उनकी फैमिली से मिलने कई नामी हस्तियां पहुंचीं। इस घटना के कुछ दिनों बाद अब पहली बार सलमान बाहर आए हैं।
फायरिंग इंसीडेंट के बाद दुबई पहुंचे सलमान खान
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग इंसीडेंट ने उनके चाहने वालों के बीच दहशत फैला दी थी। इस घटना के बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं, सलमान ने फायरिंग इंसीडेंट के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है। वह टाइट सिक्योरिटी के बीच अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से दुबई के लिए रवाना हुए। वह तब वहां पहुंचे हैं, जब वहां बाढ़ वाले हालात हैं। इससे उनके फैंस में और टेंशन है।
इस वजह से दुबई पहुंचे 'भाईजान'
सलमान खान दुबई क्यों गए हैं, इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। वह वहां एक इवेंट में शामिल होने गए हैं, जिसका नाम 'कराटे कॉमबैट' है। सलमान ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए एक दिलचस्प खुलासा भी किया है। दरअसल, इस वीडियो में 'भाईजान' जिस शख्स से फैंस को मिलवा रहे हैं, उसे वह 2 साल की उम्र से जानते हैं। वीडियो की शुरुआत सलमान कहते हैं, ''मैं दुबई में हूं और कल मैं कराटे कॉम्बेंट इवेंट में होऊंगा। इवेंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा मैं, लेकिन मैं इस बच्चे को दो साल की उम्र से जानता हूं।''
सलमान ने बताया कि इस बच्चे के साथ कुछ साल बाद उनका संपर्क टूट गया। लकिन दुबई जाने पर उन्हें पता चला कि उस कराटे कॉम्बैट का जो प्रेजिडेंट है, वह वही बच्चा है, जिसे वह 2 साल की उम्र से जानते थे। उसका नाम आसिम है। फिर आसिम ने बताया कि सलमान ने उन्हें एक्शन करने में काफी मदद की थी। सलमान ने ये भी बताया कि आसिम ने उन तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट बात न कर सही सोर्स का इस्तेमाल किया। जो प्रॉसेस होता है, उसे ही फॉलो किया।
खबरें और भी
इसके साथ ही दुबई से उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेली डांस का मजा लेते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान वर्कफ्रंट
वर्क लेवल पर बात करें, तो सलमान खान गजनी फिल्म डायरेक्टर ए आर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनने वाली 'सिकंदर' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की छत्रछाया से निकलना चाहते हैं आयुष शर्मा, वजह जानकर कहीं भाईजान हो न जाए नाराज?