Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी के बाद Salman Khan और उनके परिवार से मिलने पहुंची शिल्पा शेट्टी, देखें वीडियो

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 05:12 PM (IST)

    15 अप्रैल की सुबह-सुबह सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस ...और पढ़ें

    salman khan and shilpa shetty (Photo Instagram)
    salman khan and shilpa shetty (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार के साथ हाल ही में एक घटना घटी, जिसके चलते पूरा मुंबई और उनके करोड़ों फैंस हैरान है। दरअसल, 15 अप्रैल की सुबह-सुबह अभिनेता के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी हुई। इस घटना के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

    इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस घटना के बाद खान परिवार के चाहने वाले उनसे मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स और राजनेताओं ने सलमान खान और सलीम खान ने मुलाकात की। वहीं गुरुवार को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची।

    यह भी पढे़ं- Salman Khan के घर पर गोली चलाने वालों को सलीम खान ने बताया 'जाहिल', बेटे को धमकाने पर कही ये बात

    सलमान खान के घर पहुंची शिल्पा

    जब से सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग हुई है। तब से उनके फैंस, परिवार वाले और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त समेत सभी लोग चिंतित हैं। ऐसे में ये चिंता शिल्पा शेट्टी को भी खाई जा रही थी। ऐसे में शिल्पा अपनी मां सुनंदा के साथ अपने दोस्त सलमान खान के घर पहुंची। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गाड़ी से निकलती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक तरफ से एक्ट्रेस उतरती नजर आ रही हैं और दूसरी तरफ से उनकी मां।

    सलमान और शिल्पा की दोस्ती

    शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और सलमान खान (Salman Khan) की दोस्ती सालों पुरानी हैं। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है और वह फिल्में पर्दे पर हिट भी साबित हुई है। सलमान ने अपने शो दस का दम पर एक किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि 'हमने डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाया था। शिल्पा उस समय चेंबूर में रहती थीं।

    खबरें और भी

    मैंने ऊपर देखा तो शिल्पा के घर की बालकनी में लुंगी पहने एक 6 फीट 2 इंच का एक लंबा-चौड़ा आदमी खड़ा था। ये कोई और नहीं शिल्पा शेट्टी के पापा थे। उस वक्त मैं डर गया था। तब उन्होंने कहा था कि, 'मै ठीक हूं, 12 बजे तक इसे ले आना'. सलमान ने इसके जवाब में कहा- 'मैं उसे 11:30 तक वापस ले आऊंगा। बता दें, इसी शो में शिल्पा शेट्टी ने भी ये क्लीयर किया था कि उन्होंने कभी सलमान को डेट नहीं किया था।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की फिल्म में एक्शन ही नहीं, म्यूजिक भी होगा ऑन फायर, इस म्यूजिक डायरेक्टर को मिली Sikandar की कमान