Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस एक्टर की वजह से Salman Khan का 'नो एंट्री 2' से कटा पत्ता, मजबूरी में प्रोड्यूसर को बदलनी पड़ी कास्ट?

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 06:02 PM (IST)

    साल 2005 में रिलीज हुई कॉमेडी मूवी नो एंट्री (No Entry) बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। पिछले साल ही मेकर्स ने रिव ...और पढ़ें

    नो एंट्री के सीक्वल से इसलिए दूर हुए सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नो एंट्री के सीक्वल से इसलिए दूर हुए सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2005 की सुपरहिट मूवी थी नो एंट्री
    2. नो एंट्री के सीक्वल में नहीं होंगे सलमान
    3. नो एंट्री में नई कास्ट मचाएगी धमाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2005 की फिल्म नो एंट्री (No Entry) अब तक की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप भी छोड़ी थी। सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर की तिकड़ी ने अपने-अपने किरदारों में ऐसी जान भर दी कि दर्शक उन्हें देख अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे।

    20 साल बाद अब बोनी कपूर नो एंट्री का सीक्वल (No Entry Sequel) लेकर आ रहे हैं। बीते साल उन्होंने इसका खुलासा किया था और नई कास्ट भी रिवील थी। जानकर हैरानी होगी कि नई कास्ट में न सलमान शामिल हैं और ना ही अनिल व फरदीन। बोनी का कहना था कि वह सीक्वल को आज के समय के हिसाब से बनाना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने नई स्टार कास्ट को शामिल किया। हालांकि, ऐसे भी कयास लग रहे थे कि शायद सल्लू मियां की फिल्म में वापसी हो। मगर अब इसकी गुंजाइश कम लग रही है।

    नो एंट्री के सीक्वल से क्यों दूर सलमान खान?

    दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान नो एंट्री के सीक्वल में वापसी नहीं करने वाले हैं और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हैं जो नो एंट्री 2 का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है कि सलमान को बोनी कपूर और अर्जुन कपूर से दिक्कत है, इसलिए प्रोड्यूसर को फिल्म के लिए नई कास्ट को लाना पड़ा। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसका दावा नहीं करता है।

    यह भी पढ़ें- Boney Kapoor ने मुश्किल वक्त में भाई संजय कपूर को किया दरकिनार, बिजनेस के लिए No Entry में भी नहीं दी थी जगह

    क्यों सलमान खान संग अर्जुन कपूर का विवाद?

    बात करें सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच विवाद की तो बताया जाता है कि मलाइका अरोड़ा संग एक्टर के डेटिंग के चलते ही सल्लू मियां संग उनकी नहीं बनती है। मलाइका, सलमान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं और उनसे अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन को डेट करने लगी थीं। बात करें कास्टिंग की तो नो एंट्री के सीक्वल में अर्जुन कपूर और वरुण धवन नजर आएंगे। नाम तो दिलजीत दोसांझ का भी सामने आ रहा है, लेकिन सरदार जी 3 के विवाद के बाद उनकी कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बोनी कपूर से बात करनी चाहिए', No Entry 2 से पत्ता कटने पर आखिर क्या बोले Fardeen Khan?