Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करण जौहर की तरह पिता बनने की फिराक में थे Salman Khan लेकिन तभी बदल गया कानून

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 09:15 AM (IST)

    Salman Khan on Parenthood सलमान खान ने पिता बनने की बात पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि वह करण जौहर की तरह बिना ब्याह किए पिता बनने की चाह रख रह ...और पढ़ें

    Salman Khan on Parenthood, kisi ka bhai kisi ki jaan
    Salman Khan on Parenthood, kisi ka bhai kisi ki jaan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan on Parenthood: फिल्म अभिनेता सलमान खान ने आप की अदालत में एक इंटरव्यू दिया है। इस अवसर पर उन्होंने कई विषयों पर बात की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी करना चाहते हैं, तब उन्होंने कहा, 'जी हां, यह योजना तो है लेकिन यह बहू के लिए ना होकर एक बच्चे के लिए थी। लेकिन भारतीय कानून के अनुसार यह संभव नहीं है तो अब देखते हैं क्या हो सकता है? कैसे हो सकता है?'

    सलमान खान को बच्चे काफी पसंद है

    दरअसल सलमान खान को बच्चे काफी पसंद है। वह अक्सर उनके कार्यक्रमों में भी नजर आते हैं। वह अक्सर आपने भांजे अहिल शर्मा के साथ भी समय बिताते नजर आते हैं। जब उन्हें बताया गया कि करण जौहर बिना शादी किए दो बच्चों के पिता बन चुके हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान ने कहा, 'जी हां, मैं भी यही करने का प्रयास कर रहा था लेकिन तभी कानून बदल गया तो अब देखते हैं। मुझे बच्चे काफी पसंद है। मेरे पास पूरा जिला है। पूरा गांव है लेकिन मेरे बच्चे की मां मेरी पत्नी होगी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है

    सलमान खान की हाल ही में, फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया है। फिल्म को नेगेटिव रिव्यू भी मिले थे। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को पसंद नहीं किया था। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और भूमिका चावला की भी अहम भूमिका है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सलमान खान फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे

    सलमान खान फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। यह फिल्म दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका है। सलमान खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई हैं। वह बिग बॉस 16 के भी होस्ट थे। वह जल्द कई प्रोजेक्ट्स में नजर आनेवाले है। इन फिल्मों को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है। सलमान खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    खबरें और भी