Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कभी सलमान खान से Kartik Aaryan को मिला था यह गुरुमंत्र, 'फ्रेडी' अभिनेता ने पूछा- तारीफ है या चेतावनी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 12:57 PM (IST)

    Kartik Aaryan कार्तिक आर्यन को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल से ऊपर का समय हो गया है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

    File Photo of Salman Khan and Kartik Aaryan
    File Photo of Salman Khan and Kartik Aaryan

    नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट एक्टर में से एक हैं। साल 2022 में जब अधिकतर बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब एकमात्र वही ऐसे एक्टर थे जिनकी फिल्में हिट पर हिट हो रही थी। 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस हो या फिर 'फ्रेडी' का धमाका, कार्तिक ने 2022 में बॉलीवुड की डूबती नैया को पार लगाने की कोशिश की है। पिछले साल उनके लिए इतना अच्छा रहा कि उनका इस बार का न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी यही रहा कि उनकी जिंदगी में बहुत सारे 2022 आएं।

    सलमान खान ने दी थी सलाह

    कार्तिक आर्यन एक आउटसाइडर हैं। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी जगह बनाई है। आज कई बड़े निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते हैं। मगर कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि कभी सक्सेस बैलेंस करने के लिए उन्हें सलमान खान से एक एडवाइज मिली थी।

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी फिल्में हिट हो रही थीं, तब सलमान ने उन्हें क्या सलाह दी थी। कार्तिक ने कहा कि सलमान ने उनसे कहा था, " जब सब की हिट हो रही होती है और तुम्हारी हिट हो तो मजा नहीं आता, जब सब की फ्लॉप हो रही है और तुम्हारी हिट हो गई तो हिस्ट्री बन जाती है।

    ऑल राउंडर हैं सलमान खान

    कार्तिक ने बताया कि सलमान चाहिए सलाम मिलने के बाद भी वह कुछ समझ नहीं पाए थे। उन्होंने झट से उनसे पूछा कि यह उनकी तारीफ है या फिर उन्हें वॉर्न किया जा रहा है और इतना सुनते ही सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। कार्तिक ने सलमान के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर कहा कि वह ऑलराउंडर हैं। सलमान खान ऐसे अभिनेता हैं, जो कॉमेडी और एक्शन दोनों कर लेते हैं।

    खबरें और भी

    कार्तिक आर्यन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    2022 में ब्लॉकबस्टर फिल्में देना के बाद कार्तिक आर्यन 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म फरवरी में रिलीज हो रही है। इसके अलावा एक्टर की झोली में अनुराग बसु की 'आशिकी 3' भी है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी को मिलेगा सलमान खान की फिल्म में रोल! एक्टर बोले- उनका फ्यूचर ब्राइट है

    यह भी पढ़ें: Pathaan: पठान विवाद पर बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा-कौन शाह रुख खान? भड़के फैंस ने दिया यह जवाब