विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम की शादी' से बाहर हुए सलमान खान, इस पॉपुलर एक्टर ने भाईजान को किया रिप्लेस?

Published: Tue, 05 Mar 2024 04:47 PM (IST)

बीते साल सूरज बड़जात्या ने सलमान खान के साथ फिल्म करने की बात का खुलासा किया था। उन्होंने जानकारी दी ...और पढ़ें

'प्रेम की शादी' से बाहर हुए सलमान खान ? (X Image)
'प्रेम की शादी' से बाहर हुए सलमान खान ? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट  फिल्में दी हैं। इन फिल्मों की खासियत रही है कि ये सभी फैमिली एंटरटेनर थी। इस लिस्ट में मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन...! और हम साथ- साथ हैं जैसी पॉपुलर फिल्में शामिल हैं। सालों बाद दोनों के एक साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करने की खबर आई थी। वहीं, अब इस फिल्म से सलमान खान के बाहर होने की अपडेट आई है।

सूरज बड़जात्या ने सार 2023 में अपने एक इंटरव्यू में खुद कन्फर्म किया था कि वो सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। तब से फैंस दोनों के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैं तो कभी शादियों में नहीं नाची', Kangana Ranaut ने अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले स्टार्स पर कसा तंज

किसने किया सलमान को रिप्लेस ?

सलमान खान और सूरज बड़जात्या जब भी साथ आए हैं, दोनों ने स्क्रीन पर जादू बिखेर दिया है। लेटेस्ट प्रोजेक्ट प्रेम की शादी को लेकर भी यही उम्मीद थी। इस बीच अब खबर आई है कि सलमान खान को प्रेम की शादी से एक पॉपुलर एक्टर ने रिप्लेस कर दिया है। पीपिंगमून की रिपोर्ट की मानें तो प्रेम की शादी में अब सलमान खान की जगब शाहिद कपूर नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रुका फिल्म का काम

सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर मिड डे की एक रिपोर्ट में जानकारी गई थी कि वो अपनी फिल्म का काफी काम आगे बढ़ा चुके थे। हालांकि, उनके और सलमान खान के बीच कई चीजों को लेकर मतभेद हो रहा है। ऐसे में दोनों ने फिल्म का काम कुछ दिनों के लिए रोक देने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: फिर से 'राजश्री' के 'प्रेम' बनेंगे सलमान खान, सूरज बड़जात्या ने एक्टर संग कन्फर्म की अगली फिल्म

विवाह एक्टर से मिलाया हाथ 

सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म को लेकर ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने नई एक्टर को कास्ट करने का मन बनाया है। नई रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने प्रेम की शादी में शाहिद कपूर को लेना चाह रहे हैं, क्योंकि वो उनके साथ पहले फिल्म विवाह में काम कर चुके हैं, जो सुपरहिट रही थी। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।