विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उसको समझ आना चाहिए...', Salman Khan ने सबके सामने किया रैपर बादशाह को रोस्ट; उड़ाया 'अलायंस' में खुलेआम मजाक

Published: Tue, 04 Aug 2026 05:08 PM (IST)

सोहेल खान से मिलने 'अलायंस' में पहुंचे सलमान खान रैपर बादशाह का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने बादशाह का नाम सुनते ही उन्हें रोस्ट किया।

सलमान खान ने बादशाह को किया रोस्ट/ फोटो- Instagram

सलमान खान ने बादशाह को किया रोस्ट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। बीता हफ्ता सोहेल खान के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा, जहां उनका हौसला बढ़ाने और सपोर्ट देने के लिए उनके बड़े भाई सलमान खान बतौर गेस्ट शो में पहुंचे।

इस दौरान सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। हालांकि, इसी बीच वे कंटेस्टेंट बाली की बात सुनकर मशहूर रैपर बादशाह की खिंचाई करने से भी पीछे नहीं हटे।

सलमान खान ने उड़ाया बादशाह का मजाक?

सलमान खान जब 'अलायंस' के सेट पर एंटर हुए, तो उन्होंने अपने भाई सोहेल खान के साथ-साथ अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ भी बातचीत की। इस दौरान कंटेस्टेंट बाली ने सलमान खान के सामने अपना एक रैप सॉन्ग गाया, जिसके बाद सलमान ने उनसे पूछा कि क्या वे उसी आवाज में गाते भी हैं, जिसमें बातें करते हैं?

भाईजान का यह सवाल सुनकर जवाब देते हुए बाली ने कहा, "मैं रैप के दौरान अलग-अलग वॉइस मॉड्यूलेशन का इस्तेमाल करता हूं, जो बादशाह ने मुझे करना सिखाया है और उन्होंने मुझे कमर्शियल गानों पर काम करने की सलाह दी है।"

बाली की यह बात सुनकर सलमान खान ने उन्हें तुरंत रोस्ट करते हुए कहा, "बादशाह को समझ आया कि उसने क्या समझाया है?" यह सुनते ही सभी कंटेस्टेंट्स ठहाके मारकर हंस पड़े। इसके बाद बाली ने सफाई देते हुए कहा कि बादशाह ने उन्हें बहुत अच्छे से गाइड किया है, लेकिन सलमान खान ने फिर से मस्तीभरे अंदाज में कहा, "लेकिन उसको भी तो समझ आना चाहिए कि वो क्या समझा रहा है।"

सलमान खान ने आते ही सोहेल खान को लगाया गले

सोहेल खान अक्सर शो में अपने बड़े भाइयों सलमान खान और अरबाज खान के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं। जब सलमान खान ने येलो गेट से शो में धांसू एंट्री ली, तो हर कोई एकदम शॉक्ड रह गया। इस दौरान सलमान खान ने सोहेल को सीमा सजदेह संग हुए तलाक के मुद्दे पर संभाला और अपने छोटे भाई को कई बातें समझाईं। हालांकि, इस बीच भाईजान ने अर्सलान गोनी और वंशज समेत कई अन्य कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगा दी।

Screenshot 2026-08-04 170547

आपको बता दें कि सोहेल खान शो में काफी कम बोलते हैं और सभी के साथ मिल-जुलकर रहते हैं। बीते एक एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया था कि वे बचपन में सेक्सुअल हरासमेंट का शिकार हो चुके हैं, जिसके बारे में उन्होंने तब किसी को नहीं बताया था। हालांकि, वे अपने बच्चों को हमेशा समझाते हैं कि अगर उनके साथ कुछ भी गलत हो, तो वे उनसे तुरंत शेयर करें।

यह भी पढ़ें- 'खुद पर लिया इल्जाम,' Salman Khan ने छोटे भाई सोहेल के तलाक पर किया रिएक्ट, रियलिटी शो में खोले राज

यह भी पढ़ें- '70 लोग एक ही बाथरूम में...' Salman Khan ने अलायंस में बताई जेल के दिनों की दर्दभरी दास्तां