Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    60 साल के Salman Khan के लिए रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने लगाए सुर, वायरल हुआ भाईजान की पार्टी का दिल छूने वाला वीडियो

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 11:08 AM (IST)

    सलमान खान ने पनवेल में परिवार और करीबियों संग अपना 60वां जन्मदिन मनाया। पार्टी में एम एस धोनी सहित कई सितारे शामिल हुए। वायरल वीडियो में सलमान अपने पि ...और पढ़ें

    यूलिया वंतूर ने सलमान खान के जन्मदिन पर गाया गाना/ फोटो- Instagram

    यूलिया वंतूर ने सलमान खान के जन्मदिन पर गाया गाना/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने सलमान के लिए गाया गाना 

    2. 90 साल के सलीम खान को छोटे बेटे ने किया होल्ड 

    3. सलमान खान के बर्थडे पार्टी की वीडियो हुई वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात एक्टर ने मुंबई से दूर पनवेल में अपने परिवार और करीबियों संग जन्मदिन की पार्टी की। एक तरफ जहां उनकी पार्टी में एम एस धोनी से लेकर, आयुष शर्मा, रणदीप हुड्डा, जेनेलिया देशमुख, निखिल द्विवेदी सहित कई सितारे शामिल हुए, तो वहीं अब उनकी पनवेल में हुई पार्टी की कई इनसाइड वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    जिनमें से एक वीडियो में भाईजान सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी गुनगुनाते हुए दिखाई दे रही हैं। कैसा रहा सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी के अंदर का माहौल नीचे देखें वायरल वीडियो:

    सोहेल खान ने पीछे से पापा को किया होल्ड

    दीपक यादव के नाम से एक इंस्टाग्राम पेज ने सलमान खान के बर्थडे पार्टी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें भाईजान फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनके सामने टेबल पर एक बड़ा सा केक रखा हुआ है। इस वीडियो में घर के सबसे छोटे बेटे सोहेल खान ने बड़े ही प्यार से अपने 90 साल को चुके पिता सलीम खान को दोनों हाथों से होल्ड किया हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने सिर्फ 1 रुपये में की थी ये फिल्म, कोई भी एक्टर नहीं बनना चाहता था इस मूवी का हिस्सा!

    वहीं सलमान खान पापा का हाथ पकड़कर अपने जन्मदिन का केक काटते हुए दिखाई दिए। हर किसी इ बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थीं सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, जो वीडियो में दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन पीछे से 'बैटल ऑफ गलवान' एक्टर के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए उनकी आवाज जरूर आ रही है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Deepak Yadav (@deepakyadav___)

    सोशल मीडिया पर भी यूलिया ने किया विश

    यूलिया ने सिर्फ पार्टी में सलमान खान के लिए बर्थडे सॉन्ग ही नहीं गया, बल्कि अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर उनके लिए एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें सलमान खान का मुंबई के लेजर लाइट से एक पोस्टर तैयार किया गया है और उसमें लिखा है, "ये सिटी भी सलमान खान के चार्म से नहीं बच पाई है। मुंबई के सीलिंक पर सलमान खान के बर्थडे पर पोस्ट।

    salman khan iulia

    खबरें और भी

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए यूलिया ने कैप्शन में रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया है। आपको बता दें कि सलमान खान और यूलिया की मुलाकात साल 2010 में हुई थी, जब वह डबलिन में 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे। उनसे मिलने के लिए यूलिया भारत आई थीं और फिर यही कि होकर रह गईं। यूलिया सलमान खान के माता-पिता के काफी करीब हैं।

    यह भी पढ़ें- 60 साल के हुए सलमान खान, पनवेल फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ काटा केक