Salman Khan ने बेचा बांद्रा स्थित 758 स्क्वायर फुट फ्लैट, इतने करोड़ में भाईजान ने डील की डन
सलमान खान ने गेलेक्सी अपार्टमेंट से शिफ्टिंग रूमर्स के बीच हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपना 2015 में खरीदा एक आशियाना इतने करोड़ में बे ...और पढ़ें

सलमान खान ने बांद्रा में बेचा अपना अपार्टमेंट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ दिनों से गैलेक्सी अपार्टमेंट से शिफ्टिंग को लेकर चर्चा में थे। अब रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग खान के अपना मुंबई बांद्रा में स्थित एक लग्जरी फ्लैट बेच दिया है, जिसे सलमान खान ने साल 2015 में 2.88 करोड़ में खरीदा था। 'सिकंदर' एक्टर ने अपना कौन सा अपार्टमेंट बेचा है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
9 जुलाई को हुई थी बांद्रा फ्लैट की डील
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, सलमान खान ने बांद्रा में स्थित 'शिव-आस्था हाईट' में साल 2015 में खरीदा अपना 758 स्क्वायर फुट का घर बेच दिया है। 2.88 करोड़ में खरीदे इस फ्लैट को उन्होंने करीबन 3.50 करोड़ में बेचा है। इसमें दो कार पार्किंग की जगह भी है। रजिस्ट्री डॉक्यूमेंट के मुताबिक, इस डील में कारपेट एरिया के आधार पर संपत्ति की कीमत लगभग 46 हजार रुपए पर स्क्वायर फुट आंकी गई है।
सलमान खान के बांद्रा में स्थित फ्लैट को मुनीरा अकबर अली डंडावाला, महदियाली अकबर अली डंडावाला और जेहरा ने खरीदा है। डॉक्यूमेंट के मुताबिक, फ्लैट खरीददार ने इसके लिए 21 लाख रुपए की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी है। हालांकि, इस डील को लेकर सलमान और नए ओनर की तरफ से अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
![[image] - 4290604](https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/07/11/template/image/[image]---4290604-1783774659701.jpg)
सालों बाद क्या गैलेक्सी छोड़ देंगे सलमान खान?
कुछ दिनों पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई की लगातार धमकियों के बाद मुंबई के बांद्रा में ही अपना नया आशियाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वह गेलेक्सी से कुछ ही दूरी पर 6 मंजिला सी-फेसिंग घर बना रहे हैं, जिसे महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है। यह जमीन सलमान खान ने मां सलमा खान के नाम पर ली है।
खबरें और भी
![[image] - 7721875](https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/07/11/template/image/[image]---7721875-1783774765361.jpg)
सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह साउथ के डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली की एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगे, जो ईद के मौके पर 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।