मुंबई की बारिश के बीच मानसून का मजा ले रहे हैं Salman Khan, 'मातृभूमि प्रेम' के बीच एक्टर ने दिखाई अपनी फिटनेस
सलमान खान (Salman Khan) ने मुंबई की बारिश में मानसून का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूम ...और पढ़ें

मानसून में सलमान खान ने दिखाई फिटनेस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, जो करते हैं वह हमेशा अलग ही होता है। सलमान का सोशल मीडिया पर गेम कैसा ये किसी के छिपा नहीं है। सलमान सोशल मीडिया पर खुद ही अपनी तस्वीरें और बाकी पोस्ट साझा करते हैं।
हालांकि टीम के अलावा सलमान को अपना सोशल मीडिया चलाना काफी पसंद है। इसी बीच सलमान ने अपने मातृभूमि वाले प्यार को दिखाया है। मुंबई की बारिश के बीच मानसून का मजा लेते नजर आए हैं सलमान खान...
मानसून का मजा लेते दिखे सलमान
अब ये आप जानते ही हैं कि सलमान अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ मजेदार शेयर करते ही रहते हैं। इसी बीच सलमान खान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर की हैं। सलमान खान इन तस्वीरों में प्रकृति के शांत और खूबसूरत माहौल का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की Maatrubhumi के सर्टिफिकेशन विवाद पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कब रिलीज होगी 'भाईजान' की वॉर ड्रामा?

इस तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा है, मातृभूमि (Maatrubhumi)। तस्वीरों में सलमान खान चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं और सिर पर टोपी लगाए दबंग खान का स्वैग बस देखते ही बन रहा है। मुंबई (Mumbai Rain) के मानसून में सलमान की ये तस्वीरें उनके मानसून लव को भी बयां कर रही हैं।
वहीं सलमान का फिट अवतार भी तस्वीरों में नजर आ रहा है। हालांकि इन तस्वीरों के साथ सलमान ने अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर भी हिंट दे दिया है।
कब आएगी मातृभूमि?
आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की मातृभूमि को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है। हालांकि चीन के सरकारी अखबार ने फिल्म की कहानी को लेकर सवाल उठाए थे। इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबर आई कि शायद फिल्म अगस्त के महीने में रिलीज होगी।
खबरें और भी

हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है, पर फैंस को उम्मीद है कि शायद फिल्म अगस्त या सितंबर के महीने में रिलीज हो जाए। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी मातृभूमि साल 2020 में गलवान में भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव पर आधारित है।
"मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस" (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) बहादुरी, बलिदान और अटूट हौसले की एक दमदार कहानी के साथ पर्दे पर आएगी। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के गाने को पहले ही दर्शकों का प्यार मिल चुका है और अब तो इंतजार दर्शकों को फिल्म की रिलीज का है।