Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान की Maatrubhumi के सर्टिफिकेशन विवाद पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कब रिलीज होगी 'भाईजान' की वॉर ड्रामा?

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

    Salman Khan की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' के सर्टिफिकेशन विवाद पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है जिसे लेकर अफवाह उड़ रही थी कि इसे सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट क ...और पढ़ें

    मातृभूमि के सेंसर विवाद पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

    मातृभूमि के सेंसर विवाद पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

    HighLights

    1. मातृभूमि के सेंसर विवाद पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

    2. कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?

    3. मेकर्स ने लोगों से की ये अपील 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान फिल्म्स ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर हाल ही में खबरें आ रही थीं सीबीएफसी ने इसके सर्टिफिकेट को होल्ड पर रख दिया है। लेकिन अब मेकर्स ने इस पर अपडेट दे दिया है।

    मेकर्स ने अफवाहों को किया खारिज

    सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan] Films) ने सामने आई अटकलों को खारिज कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया है कि फिल्म को लेकर CBFC सर्टिफिकेशन में किसी तरह की दिक्कत आने की खबरें गलत हैं।

    maatrubhumi (1)

    यह भी पढ़ें- 'सरेंडर करना चाहता हूं लेकिन...', सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट में दी अर्जी

    मेकर्स ने की ये अपील

    बैनर ने बताया कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए इस तरह की खबरों का कोई आधार नहीं है। साथ ही, उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर न करें। फिल्म से जुड़ी सभी आधिकारिक घोषणाएं सिर्फ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए ही की जाएंगी।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)

    कब रिलीज होगी 'मातृभूमि'?

    भाईजान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल मेकर्स ने अपडेट देते हुए कहा है कि है कि फिल्म के बारे में सारी अपडेट ऑफिशियल सलमान खान फिल्म्स के द्वारा ही शेयर की जाएंगी। अब तक फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। हालांकि संभावित रूप से यह अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है।

    'मातृभूमि' के बारे में

    मातृभूमि (Maatrubhumi: May The War Rest In Peace) एक एक्शन वॉर ड्रामा है जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2020 में हुए सैन्य झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।

    खबरें और भी

    फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी है। इसके पहले फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था।

    यह भी पढ़ें- चाय पीकर Kumar Sanu को गाना पड़ा सलमान का ये सुपरहिट गाना, आवाज सुनकर हैरान रह गए थे म्यूजिक डायरेक्टर्स