चाय पीकर Kumar Sanu को गाना पड़ा सलमान का ये सुपरहिट गाना, आवाज सुनकर हैरान रह गए थे म्यूजिक डायरेक्टर्स
सलमान खान (Salman Khan) का एक सुपरहिट गाना जिसे यूट्यूब पर 132 मिलियन व्यूज मिले, उसे कुमार सानू (Kumar Sanu) ने चाय पीकर गाया था। ...और पढ़ें

चाय पीकर कुमार सानू ने गाया हिट गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार अनु मलिक (Anu Malik) ने खुलासा किया था कि उन्होंने गरम-गरम चाय देखकर एक गाना बना दिया था। कुमार सानू ने भी एक बार चाय पीकर एक सुपरहिट गाना गा दिया था। ऐसा उन्होंने पहली बार किया था और रिजल्ट सक्सेसफुल रहा।
कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह यूं तो चाय पीकर गाना नहीं गाते हैं, लेकिन एक बार उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) का सुपरहिट गाना चाय पीकर गाया था। उनकी आवाज सुनकर स्टूडियो में मौजूद हर कोई हैरान रह गया था।
सलमान के गाने से चाय का कनेक्शन
दरअसल, सलमान खान के एक गाने के लिए यूडलिंग करना था। किशोर कुमार इस ट्रेंड को लेकर आए थे और उन्होंने राजेश खन्ना की फिल्मों के लिए इतनी यूडलिंग की थी कि उन जैसा कोई नहीं कर पाया। एक बार किशोर कुमार को भी ऐसा करना था। यह इतना मुश्किल था कि अभिनेता ने चाय पीकर इसे किया।
कुमार सानू ने दिया 90s हिट गाना
यह गाना था 'ओ जाना न जाना' जो सलमान खान और नम्रता शिरोडकर की फिल्म 'जब प्यार किसीसे होता है' का था। इस गाने को रिकॉर्ड करने को लेकर एक किस्सा कुमार सानू ने बताया था। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने गाते समय चाय पीया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने वैसे तो ऐसा कभी नहीं किया लेकिन एक गाने के लिए उन्होंने चाय पी थी।
खबरें और भी
चाय पीकर कुमार सानू ने गाया था गाना
इस बारे में कुमार सानू ने कहा था, "एक गाने के लिए मैंने किया था, वो जतिन ललित का गाना था 'ओ जाना'। उसमें एक यूडलिंग करना था, अभी करने के लिए मत बोलना क्योंकि मैं नहीं कर पाऊंगा। उस वक्त स्टूडियो में मैंने कर दिया था। इसके लिए मैंने चाय मंगाया था। उस सेम नोट पर एक हाई यूडलिंग हो रहा था और लो यूडलिंग हो रहा था। दोनों यूडलिंग को एक साथ किया था।"
यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का सबसे दर्दभरा गाना, 62 साल बाद भी है कल्ट; इस गीत के लिए डायरेक्टर के खिलाफ चला गया था हीरो
कुमार सानू के टैलेंट से हैरान थे म्यूजिक डायरेक्टर्स
कुमार सानू को नहीं कहा गया था कि वह यूडलिंग करें, लेकिन सिंगर ने किया और यह देखकर म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी जतिन-ललित हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें पता था कि कुमार सानू इतने टैलेंटेड हैं। फिलहाल, सलमान का ये गाना आज भी क्लासिक कल्ट में गिना जाता था। इस गाने को लता मंगेशकर ने भी गाया था। इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।