यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar Villain: बेरहम खलनायक बनकर सलमान खान के साथ भिड़ेगा 37 साल का ये एक्टर, 'सिकंदर' में एंट्री कन्फर्म
Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म Sikandar की रिलीज को अभी वक्त है लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा जोरों पर है। कुछ दिन पहले ही फिल्म में एक बॉलीवुड अभिनेता की ...और पढ़ें

HighLights
- अगले साल ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
- एआर मुरुगदास कर रहे फिल्म का निर्देशन
- रश्मिका मंदाना संग जमेगी सलमान की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म सिकंदर अगले साल ईद पर रिलीज होने की तैयारी में है। भाईजान एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच फिल्म में एक अभिनेता की एंट्री हुई है, जो खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
साजिद नाडियावाला निर्मित सिकंदर में सलमान खान का सामना 37 साल के एक्टर के साथ होने वाला है। काफी समय से फिल्म के विलेन को लेकर चर्चा हो रही थी। अब खुद अभिनेता ने अपनी भूमिका को कन्फर्म कर दिया है।
प्रतीक बब्बर ने कन्फर्म की सिकंदर में एंट्री
यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) हैं, जिन्होंने जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में कदम रखा था। लंबे समय से उनकी एंट्री की अफवाहें उड़ रही थीं। जब अभिनेता से सिकंदर में आने की अफवाहों को लेकर पूछा गया, तब उन्होंने इंस्टैंट बॉलीवुड सग बातचीत में कहा-
अफवाहें सच हैं। मैं सलमान भाई के साथ काम कर रहा हूं। मैं उनके साथ सिकंदर में हूं। मैं नेगेटिव रोल में हूं। इसमें मजा आया। सपने सच हो गए। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। उनकी जर्नी से मैं बहुत प्रेरित हुआ हूं।
इसके अलावा प्रतीक बब्बर ने सलमान खान को मेगास्टार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने अभिनेता के साथ सीन शूट किया, वह उनके साथ बहुत विनम्र रहे हैं। उन्होंने उनका बहुत सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें- 'सिकंदर' में हुई Salman Khan के अजीज दोस्त की एंट्री, टशन से भरपूर ये फोटो आई सामने
खबरें और भी
सिकंदर की कास्ट
हाल ही में, थ्री इडियट्स स्टार शरमन जोशी ने भी सिकंदर में अपनी एंट्री को कन्फर्म किया। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि जब वह एक पार्टी में भाईजान से मिले और उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में उन्हें बताया तो एक्टर ने बिना देरी उन्हें अपनी फिल्म सिकंदर में कास्ट कर लिया। अगले साल ईद पर रिलीज हो रही सिकंदर में सलमान खान, साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।