Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar में '3 इडियट्स' एक्टर की एंट्री, Salman Khan की फिल्म के सेट से वायरल हुई ये धांसू फोटो

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 05:54 PM (IST)

    बॉलीवुड के हैंडसम हीरो सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का टिकट विडों पर कैसा भी रिस्पांस हो लेकिन उनकी फिल्मों का फैंस को इंतजार बेसब्री से रहता है ...और पढ़ें

    'सिकंदर' फिल्म में '3 इडियट्स' एक्टर की एंट्री
    'सिकंदर' फिल्म में '3 इडियट्स' एक्टर की एंट्री

    HighLights

    1. रश्मिका मंदाना के साथ होगी 'सिकंदर' फिल्म
    2. सलमान की फिल्म में हुई एक और एंट्री
    3. बॉलीवुड के नामी एक्टर ने ज्वाइन की कास्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल सलमान खान की दो बड़ी फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों में 'भाईजान' का टशन भरा अंदाज काफी पसंद किया गया और अब वह 'सिकंदर' बनकर हाजिर होने के लिए तैयार हैं। 

    एआर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनकर तैयार हो रही फिल्म 'सिकंदर' के एक-एक अपडेट पर फैंस की पैनी नजर रहती है। इस फिल्म की स्टार कास्ट से अब तक जितने भी नाम सामने आए हैं, उन सभी के साथ सलमान पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखे जाएंगे। इसी कड़ी अब एक और एक्टर का नाम और तस्वीर सामने आई है, जो कि सलमान की इस फिल्म में अहम रोल निभाते देखे जाएंगे।

    'सिकंदर' की कास्ट में '3 इडियट्स' एक्टर की एंट्री

    '3 इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है। आमिर खान (Aamir Khan), आर माधवन और शरमन जोशी की तिगड़ी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट भी किया, तो एक सीख देकर इमोशनल भी किया। वहीं, अब इन तीनों में से ही किसी एक की सलमान की फिल्म में एंट्री पक्की हो चुकी है। यह वह एक्टर है, जिसके साथ सलमान ने पहले कभी काम नहीं किया है।

    पिकंविला की रिपोर्ट के अनुसार, जिस एक्टर की 'सिकंदर' में एंट्री हुई है, वह शरमन जोशी हैं। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे ये बात कन्फर्म हो चुकी है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    खबरें और भी

    सलमान की फिल्म में निभाएंगे ये किरदार

    शरमन जोशी, सिकंदर मूवी में एक डायनमिक रोल प्ले करते नजर आएंगे। सामने आई खबर के अनुसार, फिल्म में सलमान और शरमन एक दोस्त की तरह दिखाए जाएंगे। यानी सिकंदर बने सलमान की जर्नी में उनका अहम रोल होगा, जिसे फिल्म में खूबसूरती से दिखाया जाएगा। शरमन जोशी ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। 'सिकंदर' मूवी सलमान और शरमन के बीच पहला फिल्मी प्रोजेक्ट कोलैबोरेशन होगी।

    15 करोड़ के सेट में शूट हो रही 'सिकंदर'

    सिकंदर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल मुंबई में फिल्म का टॉकी सीक्वेंस शूट किया जा रहा है। जिस जगह यह शूटिंग की जा रही है, उस सेट की लागत ही 15 करोड़ बताई गई है। मुंबई के बाद फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में होगी। जबकि, ये फिल्म ईद 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    यह भी पढ़ें: 'सिकंदर' में हुई Salman Khan के अजीज दोस्त की एंट्री, टशन से भरपूर ये फोटो आई सामने