Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अकेले नहीं हैं Rajpal Yadav, सलमान खान करेंगे 'छोटा डॉन' की मदद, अजय-वरुण ने भी थामा एक्टर का हाथ

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 03:37 PM (IST)

    राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री ने यह यकीन दिला दिया है कि वह इस मुश्किल घड़ी में अकेले नहीं हैं। सोनू सूद के बाद अब बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों ने उनक ...और पढ़ें

    राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड में बढ़ाया हाथ/ फोटो- Instagram

    राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड में बढ़ाया हाथ/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। उन्होंने सरेंडर करने से पहले कोर्ट में एक भावुक करने वाला बयान दिया था। राजपाल यादव ने कहा था, "सर मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं, कोई उपाय नहीं दिख रहा है। यहां हम सब अकेले हैं, मुझे इस प्रॉब्लम से खुद ही निपटना है।"

    राजपाल यादव के इस बयान के वायरल होने के बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए थे। अब बॉलीवुड में सलमान से लेकर वरुण तक सितारों ने ये साबित कर दिया है कि इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव अकेले नहीं हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है।

    राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए ये सितारे

    स्क्रीन से बातचीत करते हुए राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने ये खुलासा किया है कि इंडस्ट्री के कई बड़े नामचीन लोग मदद के लिए आगे आए हैं। मैनेजर ने कहा,

    "राजपाल यादव की मदद करने के लिए कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया है। सोनू सूद से लेकर सलमान खान और अजय देवगन ने उनका समर्थन किया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई है। रतन नैन, वरुण धवन सहित कई सितारे इस मुसीबत की घड़ी में मदद के लिए आगे आए हैं, जिसके लिए राजपाल यादव बहुत आभारी हैं।"

    bollywood celebs comes in support of rajpal yadav  (1)

    मैनेजर गोल्डी ने यह भी बताया कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी ने मदद करने का वादा किया है, लेकिन ये चीजें एक रात में नहीं होतीं।"

    यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के जेल जाने के बाद री-रिलीज होगी ये फिल्म? फैंस ने उठाई मांग, बोले- 'बजट नहीं प्रॉफिट दिलवाएंगे'

    खबरें और भी

    क्या राजपाल यादव को मिल जाएगी जमानत?

    इस इंटरव्यू में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने उम्मीद जताई है कि राजपाल यादव को जल्द ही जमानत मिल जाएगी। उन्होंने कहा, "उनकी जमानत को लेकर कल (12 फरवरी) को सुनवाई होगी। हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि कल उन्हें बेल मिल जाए। जमानत के लिए एप्लिकेशन हम फाइल कर चुके हैं। इससे ज्यादा डिटेल्स कल की सुनवाई के बाद ही शेयर कर पाएंगे।"

    rajpal yadav 1

    राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में न सिर्फ सितारे, बल्कि उनके फैंस भी साथ खड़े हैं। उनके फैंस ने 'अता-पता लापता' की री-रिलीज की डिमांड की है। 

    यह भी पढ़ें- 1 करोड़ 11 लाख की मदद, म्यूजिक वीडियो की कमाई देंगे गुरू रंधावा; Rajpal Yadav की मदद के लिए आगे आए सितारे