Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे Salman Khan, गलवान घाटी की लड़ाई पर आधारित है फिल्म की कहानी

    Updated: Fri, 02 May 2025 03:42 PM (IST)

    सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में खास सफल नहीं हुईं। उनकी लेटेस्ट रिलीज सिकंदर ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं किया। हालांकि एक्टर के पास फिल्मो ...और पढ़ें

    सलमान खान बनेंगे आर्मी ऑफिसर (फोटो- इंस्टाग्राम)
    सलमान खान बनेंगे आर्मी ऑफिसर (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे सलमान
    2. किताब पर आधारित होगी फिल्म की कहानी
    3. अपूर्व लाखिया होंगे फिल्म के डायरेक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। हालांकि फैंस को उनकी फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई।

    आर्मी ऑफिसर के रोल ने नजर आएंगे सलमान

    कई फैंस का कहना था कि सलमान को अब रोल्स सेलेक्शन में कुछ नया ट्राई करना चाहिए। एक ही तरह के रोल अब उन पर जम नहीं रहे। ऐसे में लग रहा है कि भाईजान ने अपने फैंस की ये बात सुन ली है। खबर है कि सलमान अपनी अगली फिल्म में भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं।

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर केंद्रित एक युद्ध ड्रामा को लेकर चर्चा में हैं।

    यह भी पढ़ें: 'सुधरे कि नहीं...' Salman Khan की शादी नहीं होने देना चाहती Ameesha Patel , वजह जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी

    स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

    अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल हो जाता है तो इसे निर्देशक अपूर्व लाखिया निर्देशित करेंगे। अपूर्व इससे पहले विवेक ओबेरॉय की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला को डायरेक्ट कर चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,"जॉर्डी पटेल ने सलमान खान को अपूर्व लाखिया से मिलवाया और तभी दोनों ने स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया। अपूर्व ने कुछ समय पहले ही नॉवेल, इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 के अधिकार खरीदे थे और सलमान के साथ इस विचार पर चर्चा की थी। उन्हें इस नॉवेल का विचार पसंद आया और वे इस फिल्म के लिए साइन करने पर विचार कर रहे हैं।"

    किताब पर आधारित है फिल्म की कहानी

    यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह द्वारा लिखी बेस्टसेलिंग किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया,'सलमान 2020 की गलवान घाटी पर बेस्ड फिल्म में एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाने को लेकर विचार कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 2025 की आखिर तक फ्लोर पर जाएगी। इससे पहले कबीर खान और अली अब्बास जफर नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में सलमान खान से मिल चुके हैं। हालांकि उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स को मना करके इस नई फिल्म पर विचार किया है।

    यह भी पढ़ें: टीवी ही नहीं, बड़े पर्दे पर भी चला है जेठालाल का जादू; इन सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं दीलिप जोशीv

    खबरें और भी