बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद टूट गए थे Salman Khan, 'सिकंदर' के सेट पर हो गया था बुरा हाल; को-स्टार का खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के को-स्टार ने खुलासा किया है कि जिगरी यार की मौत के बाद अभिनेता बिल्कुल टूट गए थे। ...और पढ़ें

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद दुख में थे सलमान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 सलमान खान (Salman Khan) के लिए अच्छा समय नहीं था। फिल्म सिकंदर की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) को खो दिया था। 12 अक्टूबर 2024 को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं और उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। अपने जिगरी यार को खोने के दर्द के बावजूद उन्होंने अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग की। अब को-स्टार विशाल वशिष्ठ ने अभिनेता की हालत के बारे में बात की है।
इमोशनल-मेंटली टूट गए थे सलमान
विशाल वशिष्ठ ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान किस फेज से गुजरे हैं। उन्होंने कहा, "वह मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे और शारीरिक रूप से भी उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ रहा था। हमने यह खुद देखा। यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं थी, यह सच था।"
यह भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से हुई गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शूटर ने उगला सच
सेट पर शूटिंग करना हो गया था मुश्किल
विशाल वशिष्ठ ने आगे बताया कि शूटिंग खत्म होते ही सलमान को थेरेपी लेनी पड़ती थी। उन्होंने कहा, "वह धीरे-धीरे चलते थे और किसी तरह सीन पूरा करते थे। जैसे ही डायरेक्टर 'कट' बोलते, वह वापस जाकर फिजियोथेरेपी करवाते थे। उन्हें चलते-फिरते रहना जरूरी था क्योंकि उन्हें वे सभी एक्शन सीन करने थे। उन्हें दर्द हो रहा था, फिर भी वह काम करते रहे। बाहर जान का खतरा था, लेकिन फिर भी वह काम पर आ रहे थे। यह बहुत मुश्किल था।"
खबरें और भी
विशाल ने यह भी बताया कि सेट पर सलमान खान के लिए शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा था। कुर्सी पर बैठना और उठना भी उनके लिए दर्दभरा था। एक्टर का कहना है कि वह उस दौर में बहुत मुश्किलों से गुजर रहे थे।