Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेब थी खाली और बूट्स निहार रहे थे Salman Khan, सुनील शेट्टी ने कुछ ऐसा किया कि रो पड़े थे 'भाईजान'

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 06:16 PM (IST)

    सलमान खान और सुनील शेट्टी बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। एक पुराने इवेंट में सलमान खान, अन्ना की दरियादिली की बात करते हुए फूट-फूटकर रोए थे। ...और पढ़ें

    सुनील शेट्टी के जेस्चर से रो दिए थे सलमान खान/ फोटो- Instagram

    सुनील शेट्टी के जेस्चर से रो दिए थे सलमान खान/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सुनील शेट्टी के नेक दिल की बात करते हुए रो दिए थे सलमान

    2. सलमान की पॉकेट में नहीं थे पैसे तो सलमान खान ने की थी मदद

    3. सलमान खान ने बताया जिंदगी के सबसे यादगार पल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान को हिंदी सिनेमा का सबसे दरियादिली एक्टर कहा जाता है। अपने को-स्टार्स की मुसीबत में मदद करना हो या फिर बिना शोशा किए आम आदमी की, भाईजान की नेकी के किस्से बॉलीवुड में बहुत ही मशहूर हैं।

    जहां हर कोई सलमान खान को बॉलीवुड का सबसे दयालु इंसान मानता है, तो वहीं 'मातृभूमि' एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि एक समय ऐसा भी था, जब उनकी पॉकेट में ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे। उस दौरान 'वेलकम टू द जंगल' एक्टर सुनील शेट्टी ने उनकी वो मदद की, जिसे सोचकर भाईजान की आंखों में आंसू तक आ गए थे।

    पैसों की कमी के कारण बूट्स नहीं कर पा रहे थे अफोर्ड

    सलमान खान का एक वीडियो धड़ल्ले से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान 'राजा शिवाजी' 'मैंने प्यार किया' एक्टर से ये पूछा कि उनकी लाइफ का सबसे मेमोरेबल मोमेंट कौन सा है। इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान ने तुरंत कहा, "काफी साल पहले पैसे-वैसे नहीं हुआ करते थे। अन्ना की एक दुकान थी, जो बहुत महंगी थी। उस वक्त मैं एक शर्ट से और जींस से ज्यादा अफोर्ड नहीं कर सकता था।"

    सलमान ने सुनील शेट्टी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "उस वक्त एक स्टोन वाली जींस आई थी और मैं बूट्स पहनता हूं, तो वहां पर वो भी रखे हुए थे। मुझे वो बूट्स बहुत अच्छे लगे, लेकिन मैं वह अफोर्ड नहीं कर सकता था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के डीएनए में उंगली करना...वेलकम टू द जंगल को-स्टार की तारीफ में क्या बोल गए Suniel Shetty?

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Kapil Sharma comedy 65 (@thecomedyshow85)

    सुनील शेट्टी ने घर से लाकर सलमान खान को दिए बूट्स

    सलमान खान ने आगे अपने यादगार पलों के बारे में बात करते हुए कहा, "सुनील शेट्टी वह देख रहे थे कि मेरे पास पैसे नहीं थे। तो उन्होंने अपनी तरफ से एक स्टोन वॉश का शर्ट मुझे दिया और उन्होंने देखा कि मेरी नजर स्पर्स (बूट्स) पर थी, तो इनके पिता मुझे उनके घर लेकर गए और उनके पास एक जोड़ी स्पर्स की थी और उन्होंने मुझे वो भी दे दी।"

    sunil shety

    इसी इवेंट के दौरान सलमान खान ने यह भी खुलासा किया था कि 'मैंने प्यार किया' की सफलता के बाद भी छह महीने तक उनके पास काम नहीं था। आपको बता दें कि सलमान खान 2026 में कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- Don 3 विवाद के बीच फरहान अख्तर को मिला Salman Khan का साथ, फिल्म को लेकर चर्चा हुई तेज?