Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Don 3 विवाद के बीच फरहान अख्तर को मिला Salman Khan का साथ, फिल्म को लेकर चर्चा हुई तेज?

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 12:26 PM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान और निर्माता फरहान अख्तर का नाम एक नई फिल्म को लेकर फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। ...और पढ़ें

    सलमान खान और फरहान अख्तर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान और फरहान अख्तर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. डॉन 3 विवाद को लेकर चर्चा में रहे फरहान अख्तर

    2. फरहान अख्तर संग फिल्म करेंगे सलमान खान

    3. सलमान की नई फिल्म को लेकर चर्चा हुई तेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में निर्माता फरहान अख्तर का नाम फिल्म डॉन 3 विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहा है। रणवीर सिंह द्वारा डॉन 3 छोड़ने पर फरहान को काफी नुकसान झेलना पड़ा। अब लगता है कि उनके इस नुकसान की भरपाई अभिनेता सलमान खान के जरिए होने वाली है। 

    बॉलीवुड मेगा सुपरस्टार सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। खबर है कि अब वह फरहान अख्तर संग एक नई फिल्म को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है-

    फरहान संग सलमान की नई फिल्म

    सलमान खान हिंदी सिनेमा के वह अभिनेता हैं, जो पिछले तीन दशकों से फिल्ममेकर्स की पहली पसंद माने जाते हैं। इन दिनों भाईजान का नाम उनकी कई अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिनमें अब फरहान अख्तर की एक अनटाइटल फिल्म को लेकर लाइमलाइट में छाया हुआ है। 

    salman khan farhan akhtar (2)

    यह भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से हुई गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शूटर ने उगला सच

    सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान एक ड्रामा पीरियड को बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं, जोकि एक बिग बजट फिल्म हो सकती है। इस मूवी को दो भागों में रिलीज किया जा सकता है। फरहान इस फिल्म के लिए सलमान खान संग बातचीत कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    salman khan farhan akhtar

    अगर सब कुछ सही बैठता है तो सलमान ही इस मूवी के लीड एक्टर हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

    अगरा ऐसा होता है तो ये पहला मौका नहीं होगा, जब सलमान खान किसी पीरियड ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले निर्देशक अनिल शर्मा की इसी जॉनर की फिल्म वीर में नजर आ चुके हैं। हालांकि, वीर बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। 

    सलमान खान की अपकमिंग मूवीज 

    सुपरस्टार सलमान खान आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आएंगे, जिनको लेकर बीते समय से वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस मामले में साउथ फिल्म निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक्शन थ्रिलर, राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म और अपूर्वा लखिया की मातृभूमि का नाम शामिल है। बता दें कि मातृभूमि बनकर तैयार है और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 37 साल पुराना भोजपुरी गाना बना था Salman Khan के करियर का सबसे बड़ा सॉन्ग , 56 रुपये में बनकर हुआ था तैयार