यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिस फिल्म ने रातोंरात बनाया सुपरस्टार, उसके लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, इस एक्टर की बीमारी ने चमकाई किस्मत
सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में 30 से भी ज्यादा साल पूरे करने के बाद भी अपना रुतबा कायम किए हुए हैं। सलमान ने मैंने प्यार किया से बतौर लीड एक्टर डेब्यू ...और पढ़ें

HighLights
- 'मैंने प्यार किया' है सलमान के करियर की सुपरहिट फिल्म
- भाग्यश्री के साथ जमी थी सलमान खान की जोड़ी
- 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके बिना फिल्म इंडस्ट्री की बात अधूरी लगती है। उन्हें हिंदी सिनेमा में तीन दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। इतने सालों में सलमान की फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है। 'भाईजान' के लिए उनके फैंस का प्यार बढ़ता ही चला गया।
पहली ही बार में स्टार बन गए थे सलमान
सलमान खान (Salman Khan) ने सूरज बड़जात्या की 'मैंने प्यार किया' से फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। साल 1989 में आई इस मूवी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। चॉकलेटी हीरो और उस पर से रोमांटिक अंदाज, ये दो क्वॉलिटी जब किसी हीरो में दिखती है, तो फैंस का दिल लुटना तय है। 'मैंने प्यार किया' के सलमान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

सलमान खान ने इस एक्टर को किया था रिप्लेस
'मैंने प्यार किया' ने उन्हें पहली बार में ही स्टार बना दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान कभी भी सूरज बड़जात्या की पहली पसंद नहीं थे। वह तो कोई और था, जिसके साथ फिल्म में भाग्यश्री को रोमांस करना था। लेकिन एक बीमारी के कारण सलमान खान की किस्मत चमकी और उन्हें ये फिल्म मिल गई। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि फराज खान थे, जो सुपरहिट फिल्म देते-देते रह गए।

ऐन वक्त पर बाहर हुए थे फराज
फराज खान 90 के दशक के हिट विलेन थे। उन्होंने 'फरेब', 'मेहंदी', 'दुल्हन बनूं मैं तेरी' जैसी कुछ हिट फिल्मों से लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई थी। फराज को 'मैंने प्यार किया' के लिए फाइनल कर लिया गया था। उनके साथ शूटिंग भी शुरू होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें सलमान खान से रिप्लेस किया गया।
खबरें और भी

फराज खान बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम थे। उन्होंने 'अचानक 37 साल बाद' , 'लिपस्टिक', 'शशश...कोई है' जैसे टीवी एपिसोड्स किए थे। साल 2020 में 50 की उम्र में उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'टाइगर' के बाद 'जवान' भी आया आगे, लोकसभा चुनाव को लेकर शाह रुख खान ने किया ये पोस्ट