Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan के ऑनस्क्रीन 'पिता' ने क्यों मोड़ा बॉलीवुड से मुंह? अमिताभ बच्चन से एक्टर का है खास रिश्ता

    Updated: Tue, 26 May 2026 03:47 PM (IST)

    Salman Khan और अजय देवगन के ऑन स्क्रीन पिता बने राजीव वर्मा बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना चेहरा थे? अब वे क्या है और क्या करते हैं आइए जानते हैं- ...और पढ़ें

    अब कहां हैं एक्टर राजीव वर्मा?

    अब कहां हैं एक्टर राजीव वर्मा?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajeev Verma, जो बॉलीवुड में पिता की भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं, अक्सर Salman Khan के ऑन-स्क्रीन पिता का किरदार निभाते रहे हैं। लेकिन एक बेहतरीन एक्टर होने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री क्यों छोड़ी और अब वे क्या कर रहे हैं आइए जानते हैं।

    'ऑनस्क्रीन पिता' के रूप में थे मशहूर

    Rajeev Verma ने फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान के पिता का किरदार निभाया वहीं हम दिल दे चुके सनम में अजय देवगन के पिता का। वेटरन एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने धीरे-धीरे मेनस्ट्रीम बॉलीवुड और टेलीविजन से दूरी बना ली, जबकि वे पर्दे पर पिता की भूमिका निभाने वाले सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक थे।

    rajeev verma (1)

    यह भी पढ़ें- 'कमी हर पल खलती है', पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म सम्मान मिलने पर इमोशनल हुईं Esha Deol

    राजीव ने क्यों छोड़ी एक्टिंग

    एक इंटरव्यू में राजीव ने बताया था कि सालों तक एक ही तरह की कास्टिंग और रूटीन काम करते-करते, आखिरकार उनका इस इंडस्ट्री से मन उठ गया। रेगुलर एक्टिंग असाइनमेंट छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, राजीव ने कहा, 'धीरे-धीरे मजा आना बंद हो गया था। बस रूटीन काम था कि यार चलना है मुंबई में है तो करें, यहीं करते रहें'।

    rajeev verma (3)

    अभिनेता ने खुलासा किया कि काम से पूरी तरह दूर होने से कई साल पहले ही उन्हें खुद को काम से अलग महसूस होने लगा था। उन्होंने साझा किया, 'मुझे लगने लगा था कि यार अब मैं चलता हूं, अब मन नहीं करता। मजा नहीं आ रहा है मुझे। वैसे भी कोई जरूरी नहीं थी। होटल मेरा एक छोटा सा है यहां, वो चलता है, दाल रोटी है, खुश हैं'।

    खबरें और भी

    पर्सनल टाइम हो गई थी कमी

    राजीव ने कहा कि दशकों तक लगातार काम करने के बाद, वह परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'यार दोस्तों से मिलना, शादी ब्याह में जाना, रिश्तेदारों से मिलना, परिवार के साथ वक्त गुजारना... ये सब लगभग नगण्य हो गया था'।

    rajeev verma

    इंडस्ट्री में टाइपकास्ट होने पर की बात

    राजीव ने यह भी बताया कि कैसे बॉलीवुड अक्सर उनके पहले प्रदर्शन की सफलता के बाद उन्हें समान भूमिकाओं में टाइपकास्ट करता है। उन्होंने बताया, 'एक तरह का किरदार आपने कर लिया तो फिर जो बनाने वाले हैं वो ज्यादा नहीं सोचते। वो सोचते हैं 'पिता के रोल में कौन चल रहा है?' और फिर आप कैटेगरी में फिक्स हो जाते हैं'।

    पिता का किरदार निभाते हुए थक गए थे एक्टर

    अभिनेता ने कहा कि मैंने प्यार किया के ब्लॉकबस्टर होने के बाद निर्माता बार-बार उन्हीं अमीर व्यवसायी या पिता की भूमिकाओं के लिए उनके पास आए। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'हर फिल्म में वही मिलता था। मैंने पूछा किरदार क्या है? तो कहते थे, 'सर वही जो आपने किया था।' तो मैंने कहा मैं छोड़ देता हूं, मुझे मजा नहीं आ रहा था। थिएटर का आदमी था'।

    अब क्या करते हैं राजीव?

    राजीव वर्मा का कहना है कि थिएटर अब उनका असली जुनून है आज राजीव थिएटर से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और भोपाल में अपना थिएटर ग्रुप चलाते हैं। वह नाटक भी सिखाते हैं और कार्यशालाएं भी संचालित करते हैं।

    rajeev verma (2)

    अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से रिश्ता

    राजीव वर्मा की शादी जया बच्चन की बहन रीता से हुई। इसके उनका रिश्ता बच्चन परिवार से जुड़ा हुआ है। यानी वे जया बच्चन के ब्रदर इन लॉ हैं।

    यह भी पढ़ें- 83 साल पहले आया Asha Bhosle का फर्स्ट सॉन्ग, पेड़ के नीचे की थी रिकॉर्डिंग; ट्रेन और कौए बन गए थे 'विलेन'!