Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saloni Gaur Wedding: कॉमेडियन सलोनी गौर ने जर्नलिस्ट रजत सैन से की शादी, गौहर खान समेत सेलेब्स ने दी बधाई

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 11:29 PM (GMT+05:30)

    Saloni Gaur Wedding Photos फेमस कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौर शादी के बंधन में बंध गई हैं। सलोनी ने रजत सैन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की वेड ...और पढ़ें

    सलोनी गौर की शादी की तस्वीरें आईं सामने (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    सलोनी गौर की शादी की तस्वीरें आईं सामने (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कॉमेडियन सलोनी गौर ने की शादी
    2. सलोनी गौर की शादी की तस्वीरें आईं सामने
    3. गौहर खान और जरीन खान ने दी बधाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Saloni Gaur Wedding Photos: जानी-मानी कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौर (Saloni Gaur) शादी के बंधन में बंध गई हैं। हाल ही में, सलोनी ने जर्नलिस्ट रजत सैन के साथ सात फेरे लिये। सलोनी और रजत की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।

    सलोनी गौर की वेडिंग फोटोज आईं सामने

    सलोनी गौर ने 20 अक्टूबर 2023 को रजत के साथ शादी की। कॉमेडियन ने वेडिंग फोटोज शेयर कर शादी की अनाउंसमेंट की। शादी की तस्वीरों में सलोनी पति रजत के प्यार में खोई दिखीं। सलोनी ने वेडिंग पिक्चर्स शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारे माता-पिता ने 'हां' कह दिया और दादी ने कहा, 'करनी तो तुझे अपने मन की ही है।'" 

    Saloni Gaur Wedding

    खूबसूरत शादी की तस्वीरों में सलोनी अपने पति रजत के साथ पोज देती नजर आईं। लाल जोड़े में सलोनी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एन्फ्लुएंसर ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने चोकर, मांगटीका, इयररिंग्स, कंगन और कलीरें से पूरा किया था। मिनिमल मेकअप और ब्राइडल ग्लो ने सलोनी के चेहरे पर चार-चांद लगा दिया था। वहीं, उनके दूल्हे राजा रजत क्रीम कलर की शेरवानी में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

    गौहर खान ने दी बधाई

    सलोनी गौर की अचानक शादी से उनके फैंस थोड़े हैरान दिखे। खैर, सभी ने कमेंट बॉक्स में सलोनी और रजत को शादी की बधाइयां दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने सलोनी और रजत को विश करते हुए हार्ट इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, "बहुत-बहुत बधाई हो।" एक्ट्रेस जरीन खान ने भी कपल को हार्ट इमोजी के साथ शादी की बधाई दी। इसके अलावा डॉली सिंह और टेरेंस लुईस ने भी उन्हें विश किया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Saloni Gaur (@salonayyy)

    यह भी पढ़ें- डिलीवरी के लिए खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंची थीं Gauahar Khan, एक्ट्रेस ने बताई उस दिन की कहानी

    कौन हैं सलोनी गौर?

    सलोनी गौर एक फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं, जो ‘नज़मा अप्पी’ के नाम से बनाए गए वीडियो से मशहूर हुईं। सलोनी को कंगना रनोट की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता है। यूट्यूब पर सलोनी का Salonayyy नाम से YOUTUBE चैनस है, जिसके 5.67 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा सलोनी वेब सीरीज 'भाई बहन वर्सेज द वर्ल्ड', 'अनकॉमन सेंस विद सलोनी' और 'कैम्पस डायरीज' में भी नजर आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Campus Diaries Trailer: 'दंगल' में नजर आ चुके ऋत्विक सहोर जल्द वेब सीरीज 'कैंपस डायरीज' में आएंगे नजर, ट्रेलर हुआ रिलीज