Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal: आग के ऊपर से कूदे तो कभी कांटों के नीचे से निकले, सैम बहादुर बनने के लिए विक्की ने किये इतने जतन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 01:35 PM (IST)

    Vicky Kaushal विक्की कौशल बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं जिनके अभिनय की सराहना फैंस से लेकर सितारे तक करते हैं। वह खुद को हर किरदार में झट से ढाल लेते हैं ...और पढ़ें

    सैम बहादुर बनने के लिए विक्की ने की जमकर मेहनत/ फोटो- Instagram
    सैम बहादुर बनने के लिए विक्की ने की जमकर मेहनत/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. विक्की कौशल ने आग के ऊपर से लगाई छलांग
    2. कांटों की जाली के नीचे से निकले विक्की कौशल
    3. सैम बहादुर बनने के लिए विक्की ने की पक्की तैयारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal: विक्की कौशल बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। उनके अभिनय में जितनी सच्चाई है, उतनी ही ईमानदारी के साथ वह हर एक सीन को रियल बनाने के लिए उस पर मेहनत करते हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली विक्की कौशल भले ही बहुत बड़े स्टार अब तक न बने हों, लेकिन उनकी एक्टिंग की सराहना करते हुए दर्शक नहीं थकते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सरदार उधम सिंह के बाद अब वह जल्द ही फिल्मी पर्दे पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे।

    'सैम बहादुर' के ट्रेलर के लिए विक्की कौशल कुछ दिनों पहले दिल्ली पहुंचे थे। अब हाल ही में विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर खतरनाक स्टंट करते हुए कई वीडियोज शेयर किये हैं।

    आग के ऊपर से कूद गए विक्की कौशल

    विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम बहादुर के किरदार में खुद को किस तरह ढाला इसका अंदाजा हम ट्रेलर से ही लगा सकते हैं। अब हाल ही में विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज और फोटोज शेयर की है, जिसमें पहली वीडियो में विक्की कौशल आग के ऊपर से जोरदार छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़े: Sam Bahadur की शूटिंग के दौरान Vicky Kaushal ने अपनाया था ये तरीका, वाइफ कटरीना कैफ से जुड़ा है किस्सा

    तो वहीं दूसरे वीडियो में वह अपने रोल में बखूबी ढलने के लिए आर्मी ऑफिसर्स के साथ कांटों के बिछे जाल में से कैसे निकलना है, इसकी ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दिए। एक अन्य फोटो में विक्की कौशल बड़े ही ध्यान से ऑफिसर को ऑब्जर्व कर रहे हैं, जो कैसे बॉर्डर पर पोजीशन लेते हैं, वह दिखा रहे हैं। एक अन्य फोटो में विक्की आर्मी ऑफिसर्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सभी फोटोज काफी प्यारी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    विक्की कौशल ने शेयर किया आर्मी ऑफिसर्स से मिलने का अनुभव

    विक्की कौशल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "मैं ये कहना चाहूंगा कि दिल्ली में 'सैम बहादुर' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मेरे ट्रिप के दौरान छह सिख रेजिमेंट द्वारा भरपूर उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया गया। साल 2018 में, उरी की शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे 7 सिख रेजिमेंट द्वारा ट्रेन किया गया था।

    खबरें और भी

    उनकी ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, ड्रिल्स की यादें सब ताजा हो गई। असली हीरोज से मिली प्रशंसा हमेशा अच्छा महसूस करवाती है"। आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशन की कमान मेघना गुलजार ने संभाली है। दूसरी बार मेघना और विक्की की साझेदारी हुई है। इससे पहले दोनों 'राजी' में साथ काम कर चुके हैं।

    इस फिल्म में इनके अलावा सान्या मल्होत्रा- फातिमा सना शेख भी 'दंगल' के बाद दोबारा स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। सैम बहादुर 1 दिसंबर को रणबीर की फिल्म एनिमल (Animal) के साथ टक्कर लेगी।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Trailer: फील्ड मार्शल बन Vicky Kaushal ने लगाई दहाड़, रिलीज हुआ 'सैम बहादुर' का ट्रेलर