Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sam Bahadur Celebs Review: पिता शाम कौशल ने की फिल्म 'सैम बहादुर' की तारीफ, रश्मिका मंदाना ने लिखा खास नोट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 05:35 PM (IST)

    Sam Bahadur Celebs Review विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर शुक्रवार 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले बुधवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स ...और पढ़ें

    'सैम बहादुर' देख सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन (Photo Credit: Instagram)
    'सैम बहादुर' देख सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Celebs Review: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' शुक्रवार 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज में बस कुछ घंटे ही बचे हैं। इससे पहले बुधवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

    अब विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' देखने के बाद सितारे इस फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कुछ समय पहले भाई सनी कौशल ने बड़े भाई की एक्टिंग की तारीफ की थी और अब पिता शाम कौशल से लेकर रश्मिका मंदाना समेत कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur देख Vicky Kaushal के भाई के उड़े होश, सोशल मीडिया पर नोट लिखकर की मूवी की तारीफ

    पिता शाम कौशल ने लिखा पोस्ट

    शाम कौशल ने अपने इंस्टग्राम पर लिखा 'भगवान की कृपा से कल विक्की पुत्तर की फिल्म 'सैम बहादुर' देखी। बहुत विनम्र, धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। भारत के पहले फील्ड मार्शल के बारे में एक अवश्य देखी जाने वाली फिल्म। धैर्य, दृढ़ संकल्प और बुद्धिमत्ता की एक प्रेरणादायक कहानी। उत्कृष्ट निर्देशन एवं प्रदर्शन। धन्यवाद मेघना गुलजार। लव यू विक्की पुत्तर। रब रखा'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sham Kaushal (@shamkaushal09)

    सुभाष घई ने की फिल्म की तारीफ

    फिल्म निर्माता सुभाष घई ने एक्स पर लिखा, 'जब एक स्टार अभिनेता आपको विश्वास दिलाता है कि वह एक स्टार नहीं है, बल्कि स्क्रीन पर एक सम्मोहक चरित्र है। विक्की कौशल ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं सैम मानेकशॉ से उसके चेहरे, आंखों के माध्यम से मिल रहा हूं। फिल्म सैम बहादुर की आवाज और शारीरिक भाषा मैंने कल शाम प्रीमियर में देखी'।

    खबरें और भी

    आनंद एल राय ने की तारीफ

    फिल्म निर्माता आनंद एल राय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक मेघना गुलजार के साथ विक्की की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अभिनेता को चरित्र की शारीरिक भाषा, आवाज और लुक पर काम करते देखा है, लेकिन आपको सैम बहादुर की आत्मा कैसे मिली? इसमें विक्की कौशल? इसे एक अनुभव बनाने के लिए धन्यवाद मेघना गुलजार। सैम निश्चित रूप से यहां है। सान्या और फातिमा, आप बहुत वास्तविक थीं'।

    रश्मिका मंदाना ने लिखा खास नोट

    रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की यह फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ उसी दिन रिलीज होगी। अब रश्मिका ने विक्की को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने सैम के रूप में विक्की का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा 'विक्की जी बधाई हो और कल सैम बहादुर के लिए शुभकामनाएं, देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती'। इस पर विक्की कौशल ने लिखा, 'क्या आप सबसे प्यारी रश्मिका नहीं हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद और हम दोनों को शुभकामनाएं। आपके साथ सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता'।

    इसके अलावा राधिका मदान, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और मनीष पॉल समेत कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur की स्क्रीनिंग पर रेखा ने विक्की कौशल के पोस्टर पर दिया ऐसा रिएक्शन, यूजर कर रहे हैं जमकर तारीफ