Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 में पत्नी Katrina Kaif के टॉवल फाइट सीन पर आया Vicky Kaushal का रिएक्शन, बोले- 'अब से बहस नहीं करूंगा'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 02:24 PM (IST)

    Katrina Kaif Towel Fight Scene सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 में कटरीना कैफ का टॉवल फाइट सीन काफी चर्चा में रहा था। हर किसी ने कटरीना के एक्शन सीन की ...और पढ़ें

    कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन पर बोले विक्की कौशल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन पर बोले विक्की कौशल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन पर बोले विक्की कौशल
    2. विक्की कौशल ने फाइट सीन देख वाइफ से कही थी ये बात
    3. कटरीना कैफ ने टाइगर 3 में टॉवल फाइट सीन से लूटी थी लाइमलाइट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal On Katrina Kaif Towel Fight Scene: 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी और सलमान खान के एक्शन से ज्यादा लाइमलाइट जोया उर्फ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के टॉवल फाइट सीन ने लूटी थी। ये सीन देख हर कोई कटरीना का मुरीद हो गया था। अब अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इस पर रिएक्शन दिया है।

    विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) का प्रमोशन कर रहे हैं। इंटरव्यूज के जरिए विक्की अपनी लेडी लव कटरीना कैफ के बारे में बात करने से भी नहीं चूक रहे हैं। हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया कि 'टाइगर 3' में पत्नी का टॉवल फाइट सीन देख वह कितना डर गए थे और उन्होंने फैसला कर लिया था कि अब वह कभी भी अपनी पत्नी से बहस नहीं करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने इस खूबसूरत जगह पर मनाई थी वाइफ Katrina संग पहली सालगिरह, एक्टर ने शेयर किया किस्सा

    विक्की कौशल का कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन पर रिएक्शन

    विक्की कौशल ने बताया कि जब वह 'टाइगर 3' के प्रीमियर के लिए गए थे और कटरीना कैफ का टॉवल फाइट सीन देखा तो वह अपनी पत्नी से डर गए थे। उन्होंने अपनी वाइफ से एक मजेदार बात भी कही थी। विक्की ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा- 

    मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे। जैसे ही सीक्वेंस आया तो मैं बीच में ही उनसे झुककर बोला, 'मैं अब से आपसे बहस नहीं करूंगा। मैं नहीं चाहता कि आप मुझे तौलिया पहनकर मारें।' जिस तरह से उन्होंने वह खींचा, वह बहुत शानदार था। मैंने उनसे कहा, 'आप शायद बॉलीवुड की सबसे अद्भुत एक्शन अभिनेत्री हैं।' मुझे उनकी कड़ी मेहनत पर गर्व है। उन्हें देखना बहुत प्रेरणादायक है।

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी की थी। कपल ने एक-दूसरे को करीब दो सालों तक गुपचुप डेट किया था। दोनों की उम्र में पांच साल का अंतर है। 

    यह भी पढ़ें- Sam Bahadur Promotion: दिल्ली की सर्दी में 'सैम बहादुर' का जबरदस्त प्रमोशन, Vicky Kaushal को देख बेकाबू हुए फैंस

    खबरें और भी