यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्कूल टॉपर थीं Samantha Ruth Prabhu, मैथ में आए थे फुल मार्क्स, एक्ट्रेस की 10th की मार्कशीट हुई वायरल
Samantha Ruth Prabhu का अभिनय में कोई जवाब नहीं। वह हर फिल्म में अपनी अदाकारी से जान फूंक देती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वह सिर्फ अभिनय ही नहीं बल ...और पढ़ें

HighLights
- 10वीं क्लास में सामंथा रुथ प्रभु ने किया था टॉप
- सामंथा रुथ प्रभु के 10वीं में आए थे इतने नंबर
- सामंथा की मार्कशीट पर फैंस का रिएक्शन वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की उम्दा अदाकारा हैं। 14 साल के करियर में सामंथा ने कई बड़ी फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का दिल चुराया है। मगर अभिनय के अलावा वह पढ़ाई में भी कम नहीं है। वह अपने स्कूल के दिनों में अव्वल छात्रा हुआ करती थीं। 10वीं में अभिनेत्री के इतने नंबर आए थे कि जानकर आपके भी होश उड़ जाए।
28 अप्रैल 1987 को जन्मीं सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस वक्त वह एक बार फिर अपनी हाई स्कूल की मार्कशीट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री पढ़ाई में कितनी अच्छी थीं, इसका सबूत उनकी 10वीं की मार्कशीट से साफ जाहिर होता है।
10वीं में सामंथा के नंबर
हाई स्कूल में सामंथा रुथ प्रभु ने बहुत अच्छे नंबर लाए थे। इंग्लिश 1 और इंग्लिश 2 में उनके 100 में से 90 और 74 नंबर्स आए थे। तमिल या हिंदी 1 और तमिल या हिंदी 2 में उन्होंने 100 में से 83 और 88 नंबर, गणित 1 और गणित 2 में 100 में से 100 और 99 नंबर, इतिहास में 100 में से 91, जियोग्राफी में 100 में से 83 नंबर लाए थे। अभिनेत्री के टोटल 1000 में से 887 नंबर आए थे।
यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu के लेटेस्ट लुक को देखकर फैंस को हुई चिंता, बोले- क्या हो गया है तुम्हें?
View this post on Instagram
10वीं की मार्कशीट वायरल होने पर सामंथा ने किया था रिएक्ट
द फैमिली मैन एक्ट्रेस सामंथा के हाई स्कूल में इतने नंबर आने के बाद उनकी टीचर ने उन्हें शबाशी भी दी थी। टीचर ने रिमार्क में सामंथा के लिए लिखा, "उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया। वह स्कूल की एक एसेट हैं।" साल 2020 में जब सामंथा रुथ प्रभु का ये मार्कशीट वायरल हुई थी। तब अभिनेत्री ने एक्स हैंडल पर पोस्ट को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, "हा हा, यह फिर से सामने आ गया। Aww।"
मार्कशीट को फेक बता रहे फैंस
फैंस ने सामंथा रुथ प्रभु की मार्कशीट देख हैरानगी जताई है। कई लोगों ने इसे फेक भी बताया है। दरअसल, फिजिक्स में 50 में से 95 नंबर और बोटनी में 50 में से 84 नंबर लिखा है, जिसके बाद लोग इसे फेक बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें टॉपर बता रहे हैं।