Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citadel की शूटिंग के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु, सामने आयीं तस्वीरें

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 08:31 PM (IST)

    Samantha Varun With Droupadi Murmu इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन सर्बिया में अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच वह भारत क ...और पढ़ें

    Samantha Ruth Prabhu and Varun Dhawan Poses with President Droupadi Murmu in Serbia amid Citadel Shoot- Photo/Instagram
    Samantha Ruth Prabhu and Varun Dhawan Poses with President Droupadi Murmu in Serbia amid Citadel Shoot- Photo/Instagram

    HighLights

    1. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले वरुण धवन-सामंथा
    2. राष्ट्रपति के साथ वरुण धवन-सामंथा ने खिंचवाई फोटो
    3. सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं वरुण-सामंथा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu-Varun Dhawan With President Droupadi Murmu: बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता वरुण धवन और साउथ की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

    इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' (Citadel India) की सर्बिया में शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उनकी मुलाकात भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई, जिसकी तस्वीरें वरुण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले वरुण-सामंथा

    तस्वीरों में वरुण धवन और सामंथा को राष्ट्रपति मुर्मू के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। 'भेड़िया' एक्टर ने लाइट ब्लू फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना था, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। वहीं, सामंथा ब्लैक स्वेटशर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रही हैं। खुले बाल और स्पेक्स से एक्ट्रेस ने अपने कूल लुक को पूरा किया था। ऑरेंज और ब्लू कलर की साड़ी पहने राष्ट्रपत मुर्मू, सामंथा और वरुण के साथ नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    फोटोज को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा-

    "टीम सिटाडेल इंडिया को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सर्बिया में द्रौपदी मुर्मू जी। मैडम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आपसे मिलना कितनी खुशी और सम्मान की बात है।"

    'सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग में बिजी हैं वरुण-सामंथा

    इन दिनों वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु राज और डीके की निर्देशित एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग सर्बिया में कर रहे हैं। 'सिटाडेल' का निर्माण रूसो ब्रदर्स (Russo Brothers) ने किया है। इसकी ऑरिजिनल सीरीज का नाम 'सिटाडेल' (Citadel) है, जिसमें लीड में रोल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और रिचर्ड मैडेन (Richard Madden) हैं। 'सिटाडेल इंडिया' में वरुण और सामंथा का एक्शन देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

    खबरें और भी

    वरुण-सामंथा की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं?

    'सिटाडेल' के अलावा वरुण धवन के पास 'बवाल' (Bawaal) है, जिसमें वह जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ लीड रोल में हैं। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु के पास विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) के साथ फिल्म 'कुशी' है।