Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samantha Ruth Prabhu और वरुण धवन साइबेरिया के क्लब में Oo Antava गाने में पर थिरकते आए नजर, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 06:16 PM (IST)

    Samantha Ruth Prabhu Varun Dhawan Video समांथा रुथ प्रभु और वरुण धवन का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए साइबेरिया ...और पढ़ें

    Samantha Ruth Prabhu Varun Dhawan Video, Samantha Ruth Prabhu
    Samantha Ruth Prabhu Varun Dhawan Video, Samantha Ruth Prabhu

    नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu Varun Dhawan Video: समांथा रुथ प्रभु और वरुण धवन को साइबेरिया के एक क्लब में साथ पार्टी करते हुए देखा गया। इस अवसर पर पुष्पा द राइज फिल्म के गाने ओ अंटावावा पर दोनों को डांस करते हुए देखा गया। दोनों इन दिनों साइबेरिया में सिटाडेल की शूटिंग कर रहे हैं।अब दोनों ने काम से समय निकालकर वहां के स्थानीय क्लब में पार्टी की है। दोनों एक-दूसरे के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। 

    वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु को कहां डांस करते हुए देखा गया है?

    साइबेरिया के क्लब में ओ अंटावावा बजता है और इसके बाद वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु को डांस करते हुए देखा जा सकता है। समांथा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के गाने पर उन्हें थिरकते हुए देखा जा सकता है। उनका साथ वरुण धवन भी दे रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

    समांथा रुथ प्रभु और वरुण धवन ने राष्ट्रपति मुर्मु से कहां भेंट की थी?

    समांथा रुथ प्रभु और वरुण धवन हाल ही में साइबेरिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी भेंट की थी। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थी। वरुण धवन ने जहां ब्लू शर्ट पहन रखी थी। वहीं, समांथा ने ब्लैक टॉप और जींस पहन रखी थी। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को भी अच्छी लगती है। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से भी जुड़े हुए है।

    समांथा रुथ प्रभु की सिटाडेल का निर्देशन कौन कर रहा हैं?

    समांथा रुथ प्रभु इन दिनों लगातार काम कर रही है। हाल ही में, उन्होंने अपनी रोमांटिक फिल्म कुशी की शूटिंग तुर्की में पूरी की है। अब वह साइबेरिया में सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। कुशी का निर्देशन शिवा निरवाना ने किया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 1 सितंबर को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होने वाली है। समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर समय निकालकर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को सगाई के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

    खबरें और भी