Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samantha Ruth Prabhu को 'मायोसाइटिस' से लड़ाई के बीच क्रिसमस पर मिला खास उपहार, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 09:37 PM (IST)

    Samantha Ruth Prabhu Christmas Gift सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि उन्हें एक फ्रेंड ने क्रिसमस पर एक उपहार ...और पढ़ें

    Samantha Ruth Prabhu Christmas Gift: सामंथा रुथ प्रभु फिल्म एक्ट्रेस है।
    Samantha Ruth Prabhu Christmas Gift: सामंथा रुथ प्रभु फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu Christmas Gift: सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित है। अब उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है कि उन्हें एक खास उपहार मिला है। 

    सामंथा रुथ प्रभु को उपहार निर्देशक राहुल रविंद्रन ने दिया है

    सामंथा रुथ प्रभु को उपहार निर्देशक राहुल रविंद्रन ने दिया है। यह एक कस्टमाइज फ्रेम है, जिस पर लिखा है, 'वीमेन ऑफ स्टील, टनल भले ही अंधेरे से भरी हो और छोर नजर ना आ रहा आ रहा हो व लाइट ना नजर आ रही हो, आपके पांव भारी हो लेकिन आपको चलना होगा। आपको पूरी शक्ति लगाकर चलना होगा। आप एक योद्धा हो। आपको अपने ऊपर शक नहीं करना चाहिए। आप स्टील की बनी हो, जीतना आपका जन्मसिद्ध अधिकार है। आगे बढ़ते रहो। जल्द ही सूर्य ज्यादा चमकेगा। आपको लोग स्वीकार करेंगे। मैदान छोड़ने वाले नहीं लड़ने वाले जीतते हैं। जो आपको नहीं हरा पाते, वे आपको मजबूत बनाते हैं हमेशा के लिए।'

    यह भी पढ़ें: Mission Majnu Song Rabba Janda: गाना रब्बा जानदा हुआ रिलीज, सिद्धार्थ और रश्मिका की दिखी हॉट केमिस्ट्री

    सामंथा रुथ प्रभु ने स्पेशल गिफ्ट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है

    सामंथा रुथ प्रभु ने स्पेशल गिफ्ट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, 'धन्यवाद। जो अपनी कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। यह आपके लिए भी है। लड़ते रहिये। मजबूत होते रहिए हमेशा के लिए।' गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ महीने पहले इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें मायोसाइटिस नामक एक बीमारी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बीमारी के बारे में जानकारी दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar गोवा में क्रिसमस के गाने पर गिटार बजाते आए नजर, ट्विंकल खन्ना ने वीडियो पर दिया मजेदार रिएक्शन

    सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में फिल्म यशोदा रिलीज हुई थी

    सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में फिल्म यशोदा रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। यह 5 भाषाओं में रिलीज हुई थी। सामंथा रुथ प्रभु का हाल ही में तलाक हुआ है। सन 2022 में वह फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आई थी। इसमें वह गाने में स्पेशल नंबर करती नजर आई थी। इस गाने में उनके डांस को काफी पसंद किया गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    खबरें और भी