Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समांथा की Maa Inti Bangaaram के सीक्वल पर लगी मुहर, बंपर कमाई से बदला तेलुगु सिनेमा का इतिहास

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 03:41 PM (IST)

    समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' के दूसरे पार्ट पर निर्माता द्वारा मुहर लगा दी गई है। ...और पढ़ें

    'मां इंति बंगारम' का सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    'मां इंति बंगारम' का सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 'मां इंति बंगारम' ने कमाई से रचा इतिहास

    2. मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट को किया कन्फर्म

    3. समांथा की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी 'मां इंति बंगारम'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंपर कमाई के दम पर तेलुगु सिनेमा का इतिहास बदलने वाली 'मां इंति बंगारम' फिल्म इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु की इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीता है और सिनेमाघरों 'मां इंति बंगारम' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। 

    अब खबर आ रही है कि मेकर्स की तरफ से समांथा की 'मां इंति बंगारम' के सीक्वल का आधिकारिक एलान हो गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर दिया है। 

    'मां इंति बंगारम' का आएगा सीक्वल

    समांथा रुथ प्रभु स्टारर 'मां इंति बंगारम' का निर्देशन बी.वी नंदिन रेड्डी ने किया है और इसके निर्माता द फैमिली मैन जैसी धमाकेदार सीरीज बनाने वाले क्रिएटर राज निदिमोरु हैं। हाल ही में विशाखापत्नम में 'मां इंति बंगारम' की कमर्शियल सक्सेस को मद्देनजर रखते हुए फैंस के साथ ग्रैंड सक्सेस मीट इवेंट रखा गया था, जहां 'मां इंति बंगारम' के सीक्वल का एलान किया गया है।

    यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पोस्ट से लेकर फिल्मों की स्क्रिप्ट तक, हसबैंड राज की सलाह लेती हैं Samantha Ruth Prabhu; बोलीं- पैसे कभी...

    Maa Inti Bangaaram box office collection (3)

    दरअसल इस इवेंट के दौरान राज निदिमोरु ने फैंस से पूछा कि क्या आपको 'मां इंति बंगारम' की कहानी पसंद आई तो उस लोगों ने जबरदस्त चीयर के साथ हां में जवाब दिया। ये सुनकर राज ने मौके पर मौजूद ऑडियंस के सामने कहा अच्छी बात है अब आप तैयार हो जाएं, क्योंकि भविष्य में आपका इसका सीक्वल भी देखने को मिलेगा। 

    Maa Inti Bangaaram sequel

    इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने शोर के साथ बता दिया कि वह समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगारम' के दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं। मालूम हो कि 'मां इंति बंगारम' एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर है, जो 80 के दशक की दिलचस्प कहानी पर आधारित है। 

    खबरें और भी

    कमाई से रचा इतिहास

    'मां इंति बंगारम' की चर्चा इस वजह से अधिक हो रही है कि महिला प्रधान फिल्म के आधार पर समांथा की ये मूवी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वर्ल्डवाइड समांथा रुथ प्रभु स्टारर 'मां इंति बंगारम' ने 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 50 करोड़ की कमाई हो गई है। 

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में समांथा की Maa Inti Bangaaram ने जमाई हुकूमत, वर्ल्डवाइड कमाई में Cocktail 2 को दी टक्कर