Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनियाभर में समांथा की Maa Inti Bangaaram ने जमाई हुकूमत, वर्ल्डवाइड कमाई में Cocktail 2 को दी टक्कर

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 03:46 PM (IST)

    Maa Inti Bangaaram Worldwide Collection: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' दुनियाभर में बंपर कमाई कर रही है। ...और पढ़ें

    'मां इंति बंगारम' का कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    'मां इंति बंगारम' का कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड छाई साउथ मूवी 'मां इंति बंगारम'

    2. इंटरनेशनल मार्केट में जमाई हुकूमत

    3. समांथा की फिल्म ने किया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' इस वक्त सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। कमर्शियल तौर पर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में कमाई का परचम लहराया है। 

    वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में समांथा की 'मां इंति बंगारम' ने दुनियाभर में धूम मचा रखी है और एक जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं कि 'मां इंति बंगारम' ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    'मां इंति बंगारम' की वर्ल्डवाइड कमाई

    बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली समांथा रुथ प्रभु की एक्शन कॉमेडी थ्रिलर 'मां इंति बंगारम' ने अपनी शानदार कहानी हर किसी का दिल जीत लिया है। इस मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से 'मां इंति बंगारम' कमाई के मामले में अपना दबदबा कायम किए हुए है। 

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

    गौर किया जाए 'मां इंति बंगारम' की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के ताजा आंकड़ों की तरफ तो इसकी जानकारी अभिनेत्री समांथा की तरफ की सोशल मीडिया हैंडल पर एक्स पर दी गई। जिसके आधार पर उन्होंने बताया है कि रिलीज के महज 4 दिन के भीतर 'मां इंति बंगारम' ने ग्लोबली 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 

    Maa Inti Bangaaram box office collection (2)

    इस तरह से 'मां इंति बंगारम' ने पूरी दुनिया में बंपर कमाई का डंका बजाया है और सफलता हासिल कर ली है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हालिया रिलीज के तौर पर अब समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगारम' सिर्फ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म कॉकटेल 2 से पीछे है, जो पूरी दुनिया में कमाई के मामले में 100 करोड़ के आंकड़े के करीब खड़ी है।

    खबरें और भी

    नई फिल्मों में अव्वल निकली 'मां इंति बंगारम'

    इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल 2, पेड्डी, मैं वापस आऊंगा और 'मां इंति बंगारम' जैसी फिल्में कमाई के मामले में शानदार परफॉर्मेंस कर रही हैं। इन सब में समांथा रुथ प्रभु की मूवी सिर्फ कॉकेटल 2 से पीछे है, बाकी अन्य मूवीज 'मां इंति बंगारम' का कोई मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Maa Inti Bangaaram Box Office: संडे को सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनी समांथा की फिल्म, छप्पर फाड़ कमाई से चौंकाया