Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेस्ट फ्रेंड समांथा की फिल्म को मिली बंपर ओपनिंग, खुशी में झूम उठीं Nayanthara, शेयर किया ये पोस्ट

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 05:54 PM (IST)

    साउथ की फेमस अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु का नाम इस वक्त लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

    नयनतारा और समांथा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    नयनतारा और समांथा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. समांथा की नई फिल्म 'मां इंति बंगारम'

    2. नयनतारा ने समांथा को किया सपोर्ट

    3. 'मां इंति बंगारम' ने की बंपर कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' से वापसी की है। सिनेमाघरों में 'मां इंति बंगारम' अपनी शानदार कहानी के दम पर फेवरेट बनी हुई है और इसी वजह से ये एक्शन कॉमेडी फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बन गई है। 

    बॉक्स ऑफिस पर भी 'मां इंति बंगारम' ने उम्दा प्रदर्शन करके दिखाया है। इसी वजह से अब साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने भी समांथा की फिल्म की तारीफ की है और बंपर कमाई के लिए सराहना भी की है। 

    नयनतारा ने किया समांथा को सपोर्ट

    समांथा रुथ प्रभु और नयनतारा साउथ सिनेमा की दो पक्की सहेलियां हैं। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक समांथा की नई फिल्म 'मां इंति बंगारम' अपना दबदबा कायम किए हुए है और नयनतारा उनकी इस मूवी को चीयर करती नजर आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu ने पहले बच्चे के लिए पहले ही फिक्स कर ली थी डेट, कहा- 'वो मेरी यूनिवर्स...'

    Maa Inti Bangaaram

    'मां इंति बंगारम' को बॉक्स ऑफिस पर मिली अच्छी शुरुआत को मद्देनजर रखते हुए नयनतारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में समांथा की फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, सैम। तुम सारा प्यार और सफलता पाने की हकदार हो, साथ ही MIB की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। 

    nayanthara

    नयनतारा के इस इंस्टा स्टोरी अब समांथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर री शेयर किया है और अपनी सहेली को धन्यवाद बोलते हुए डार्लिंग नयन भी लिखा है। इस तरह से इन दोनों सहेलियों ने एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान दिखाया है। ये पहला मौका नहीं है, जब नयनतारा और समांथा ने एक दूसरे को सपोर्ट किया है। इससे पहले भी ऐसा नजारा देखने को मिल चुका है। 

    खबरें और भी

    कमाई में छाई 'मां इंति बंगारम'

    बीते शुक्रवार को समांथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म 'मां इंति बंगारम' को रिलीज किया गया है। फिल्म ने अब तक रिलीज के दो दिन के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ के करीब का कारोबार कर हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। साथ ही वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 25 करोड़ से ज्यादा रही है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस