Samantha Ruth Prabhu ने पहले बच्चे के लिए पहले ही फिक्स कर ली थी डेट, कहा- 'वो मेरी यूनिवर्स...'
सामंथा रूथ प्रभु के प्रेग्नेंट होने की खबरें 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस पार्टी के वीडियो से फैलीं, जिसे एक सोर्स ने कन्फर्म भी किया है। इन खबरों के बी ...और पढ़ें
-1782039808280_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। इसकी सक्सेस पार्टी से एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद से फैंस इन्हे एक जमकर बधाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो के मुताबिक सामंथा रूथ प्रभु प्रेग्नेंट हैं और अपने पति राज निदिमोरु के साथ पहले बच्चे का इंतजार कर रही हैं। वहीं एक सोर्स ने एनडीटीवी को कन्फर्म कर दिया है कि कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Samantha को 'धोखा' देने वाले दावों पर भड़के नागा चैतन्य, ट्रोलर्स को सबक सिखाने पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट!
सामंथा ने पहले ही तय कर ली थी डेट
हालांकि सामंथा या राज में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई बात नहीं की है, लेकिन इस चर्चा ने सामंथा के कुछ पुराने इंटरव्यूज की यादें जरूर ताजा कर दी हैं, जिनमें उन्होंने मां बनने के बारे में खुलकर बात की थी। दिलचस्प बात यह है कि सामंथा ने एक बार बताया था कि उन्होंने अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए एक टाइमलाइन भी तय कर ली थी।
-1782040582350.jpg)
साल 2018 में, एक्टर नागा चैतन्य से शादी के कुछ महीनों बाद, 'फिल्म कंपेनियन' के साथ एक इंटरव्यू में सामंथा से फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया। अपने हमेशा मजाकिया वाले अंदाज में जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने और चैतन्य ने इस बारे में बात की थी कि वे कब परिवार शुरू करना चाहते हैं।
खबरें और भी
नागा चैतन्य को था पक्का यकीन
सामंथा ने कहा, "तारीख तय हो गई है! जैसे कि सब कुछ हमारी तय की गई तारीख के हिसाब से ही होगा! लेकिन चे (नागा चैतन्य) को पक्का यकीन है कि यह तय तारीख पर ही होगा!" इसके बाद उन्होंने आगे कहा, "लेकिन हमने पक्का टाइमलाइन तय कर ली है कि हम कब बच्चा चाहते हैं।"
-1782040602489.jpg)
उस समय सामंथा ने इस बारे में भी बात की थी कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं कैसे बदल जाएंगी। उन्होंने साफ कहा था कि बच्चा होने के बाद परिवार उनके लिए काम से ज्यादा जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें- मां बनने वाली हैं Samantha Ruth Prabhu? बेबी बंप के साथ वायरल हुआ वीडियो