Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं रो नहीं रही...', Allu Arjun का पत्नी Sneha Reddy के साथ इमोशनल वीडियो देख छलके Samantha के आंसू

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 02:54 PM (IST)

    Allu Arjun जेल से रिहा हो गए हैं और घर लौट आए हैं। घर पर पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) अल्लू अर्जुन को देख भावुक हो गईं और उनका वीडियो सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    सामंथा ने अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के वीडियो पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सामंथा ने अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के वीडियो पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जेल से रिहा होकर घर लौटे अल्लू अर्जुन
    2. स्नेहा के साथ वायरल एक्टर का वीडियो
    3. सामंथा ने वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मामला इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। शुक्रवार को संध्या थिएटर में महिला की मौत मामले में अभिनेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके चलते उन्हें एक रात जेल में भी काटनी पड़ी।

    एक रात जेल में बिताने के बाद जब अल्लू अर्जुन रिहा हुए और घर लौटे तो उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) इमोशनल हो गईं। वह घर के बाहर अपने बच्चों और बाकी परिवार वालों के साथ अल्लू अर्जुन का इंतजार करती रहीं और जैसे ही अभिनेता घर पहुंचे, सबसे पहले अपने बेटे को जोर से गले लगाया और फिर बीवी स्नेहा को किस करके हग किया।

    सामंथा की भर आईं आंखें

    अल्लू अर्जुन को देखकर स्नेहा रेड्डी अपने इमोशन पर काबू नहीं कर पाईं। उनकी आंखों में आंसू थे और चेहरे पर पति को रिहा देखने का सुकून था। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, फैंस उन्हें देखकर भावुक हो गए। यही नहीं, पुष्पा द राइज की ऊ अंटावा गर्ल सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) भी अपने को-स्टार का वीडियो देख अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

    यह भी पढ़ें- रिहाई के बाद Allu Arjun से मिलने पहुंचे Pushpa 2 के डायरेक्टर, विजय देवरकोंडा के साथ खिलखिलाते दिखें एक्टर

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं रो नहीं रही हूं, ठीक है।" उन्होंने आंखों में आंसू वाले इमोजी के साथ अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी को टैग किया है। 

    Samantha Allu Arjun

    खबरें और भी

    किस कारण अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार?

    मामला 4 दिसंबर का है, जब अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ लेटेस्ट फिल्म पुष्पा 2 देखने के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंचे। जब दर्शकों को पता चला कि थिएटर में पुष्पा स्टार मौजूद हैं तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिनेता से मिलने के जोश में भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ में एक महिला की मौत और एक 13 साल का बच्चा घायल हो गया। इसी मामले में अल्लू अर्जुन समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई।

    इसी मामले में बीते दिन अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था। यूं तो उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम बेल मिल गई थी, फिर भी एक्टर को एक रात जेल में गुजारनी पड़ी। शनिवार की सुबह उन्हें रिहा किया गया।

    यह भी पढ़ें- 'Sorry', जेल से रिहा होते ही Allu Arjun ने गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जो कुछ हुआ उसके लिए...'